बरेली । झूलेलाल मंदिर सिन्धु नगर में श्री झूलेलाल चालीसा का शुभारंभ हुआ यह दिनांक 4.8.25 आज बीसवें दिन जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया जिसमें महिलाओं ने सिंधी गीत गा कर माहौल को हर्षमय बना दिया उपस्थिति सभी महिला व पुरुषों ने पारम्परिक डांडिया व डांस कर व हर्षोल्लास व प्रेम से मनाया जिसका समापन 40 दिन बाद दिनांक 24.8.25 को बड़ी धूमधाम से विश्राम किया जाएगा रोजना कौहर ,तहरी, पैकेट व शर्बत आदि का प्रसाद वितरण किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित जय किशन वतवानी, प्रदीप देवनानी, गौरव जावरानी, गिरधर खट्टर, गीत वाधवानी, राजेश मूरजानी, प्रदीप करियानी, रेखा वतवानी, निधी वतवानी,जया करियानी, भागवानी देवी, मीरा जावरानी , आदि उपस्थित रहे
रोटरी क्लब ऑफ़ रुहेलखण्ड बरेली के तत्वाधान में तीज महोत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम राजेन्द्र नगर स्थित एक होटल में मनाया गयाl जिसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें क्लब की महिलाओं ने सदस्यों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल किया । इस कार्यक्रम में अशिंका गुप्ता पत्नी अग्रिम गुप्ता को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में साक्षी शर्मा, रिद्धिमा शर्मा,नेहा गुप्ता, सीमा रैक्रीवाल, अनुपमा, शालिनी, निशा, पूजा, , लीना, सीमा, रीति, शोनिका आदि उपस्थित थीं । कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों अध्यक्ष नितिन, सचिव साहिल, संजय, कुल भूषण, संजीव, अग्रिम,आदि का सहयोग रहा
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा संस्थापक / मुख्य सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से श्रावण माह में नाथ नगरी की परिक्रमा बाबा मढ़ीनाथ से शुरू होकर तपेश्वर नाथ पर सम्पन्न होती है इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पप्पू भरतौल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ हुई इस मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह ने फूलों से स्वागत कर परिक्रमा को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू किया। ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा शुरू हुई, परिक्रमा मार्ग में बाबा भोले के जयकारों के साथ सभी ने झूमते नाचते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा पशुपति नाथ मंदिर से पीलीभीत बायपास होते हुए बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिरों में जल अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए सभी ने जयकारों के साथ बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती कर परिक्रमा का समापन किया। इस दौरान राम गंगा पर विशाल भंडारे आयोजित कर भक्तजनों को भंडारा का प्रसादी वितरण भी किया गया इस दौरान नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार रहे, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , अमोद शर्मा सह संयोजक में , सचिन श्याम भारतीय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, अंकुर चौहान, आशीष मौर्य, विमल भारद्वाज , मनोज शर्मा , गिरीश प्रियंका कपूर , अनुराधा सक्सेना , आशुतोष शर्मा रहे इस मौके पर महिला संगठन के सदस्यों में बेबी शर्मा , डॉक्टर बंदना सक्सेना , सुषमा गौतम , सीमा गुप्ता , सुरभि चौहान , आरती गुप्ता , गीता दोहरे , दीक्षा भारद्वाज , अनीता गुप्ता , सुमन भाटिया , मोनिका सिंह , अर्चना आर्य , युवा संगठन में आकाश सक्सेना , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना , आयुष गुप्ता , पंकज वॉश , विजय शर्मा , अनिल मिश्रा , राकेश प्रजापति , सुशील भास्कर , धीरेन्द्र दीक्षित , विनीत , दीपू ,शिवम् शुक्ला , सुधीर यादव , पंकज मिश्रा एडवोकेट , विचित्र शंखधर , संजय गुप्ता , संजय मिश्रा , जीतू देवनानी , रचित अग्रवाल , शरद शर्मा , अनिल कश्यप , पप्पू मौर्य , गोपाल भारद्वाज , करण श्रीवास्तव , हृदयनारायण , आशीष सक्सेना , मुख्य रूप से सहयोगी में गोविंद टिकियानी ,अमित मिश्रा , सहयोग रहा ।
बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के विहारीपुर कसग्रान निवासी नितेश गुप्ता की 2 वर्षीय पुत्री स्मिता गुप्ता ने अपने जीवन का पहला कांवड़ यात्रा अनुभव सोमवार की रात को पूर्ण किया। अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से कछला गंगा पहुंचकर स्मिता ने पवित्र जल एकत्र किया और फिर बरेली लौटकर धोपेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इतनी छोटी उम्र में आस्था से जुड़ाव और श्रद्धा का यह उदाहरण लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी स्मिता के इस प्रयास की सराहना की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा संस्थापक / मुख्य सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से श्रावण माह में नाथ नगरी की परिक्रमा बाबा मढ़ीनाथ से शुरू होकर तपेश्वर नाथ पर सम्पन्न होती है इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पप्पू भरतौल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ हुई इस मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह ने फूलों से स्वागत कर परिक्रमा को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू किया। ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा शुरू हुई, परिक्रमा मार्ग में बाबा भोले के जयकारों के साथ सभी ने झूमते नाचते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा पशुपति नाथ मंदिर से पीलीभीत बायपास होते हुए बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिरों में जल अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए सभी ने जयकारों के साथ बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती कर परिक्रमा का समापन किया। इस दौरान राम गंगा पर विशाल भंडारे आयोजित कर भक्तजनों को भंडारा का प्रसादी वितरण भी किया गया इस दौरान नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार रहे, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , अमोद शर्मा सह संयोजक में , सचिन श्याम भारतीय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, अंकुर चौहान, आशीष मौर्य, विमल भारद्वाज , मनोज शर्मा , गिरीश प्रियंका कपूर , अनुराधा सक्सेना , आशुतोष शर्मा रहे इस मौके पर महिला संगठन के सदस्यों में बेबी शर्मा , सुषमा गौतम , सीमा गुप्ता , सुरभि चौहान , आरती गुप्ता , गीता दोहरे , दीक्षा भारद्वाज , अनीता गुप्ता , सुमन भाटिया , मोनिका , अर्चना , युवा संगठन में आकाश सक्सेना , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना , आयुष गुप्ता , पंकज वॉश , विजय शर्मा , अनिल मिश्रा , राकेश प्रजापति , सुशील भास्कर , धीरेन्द्र दीक्षित , विनीत , दीपू ,शिवम् शुक्ला , सुधीर यादव , पंकज मिश्रा एडवोकेट , विचित्र शंखधर , संजय गुप्ता , संजय मिश्रा , जीतू देवनानी , रचित अग्रवाल , शरद शर्मा , अनिल कश्यप , पप्पू मौर्य , गोपाल भारद्वाज , करण श्रीवास्तव , हृदयनारायण , आशीष सक्सेना , मुख्य रूप से सहयोगी में गोविंद टिकियानी ,अमित मिश्रा , सहयोग रहा ।
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के 74वें अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर 75 प्रोजेक्ट को करने का नारा नये अध्यक्ष रोटेरियन डॉ मनीष शर्मा ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर मुरूगंडम एम, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी रहे एवं अध्यक्षता रोटेरियन डॉक्टर एके चौहान रहे। 2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने कॉलर बदलकर रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा को अध्यक्ष पद एवं सचिव रोटेरियन शरद महरोत्रा ने पिन लगाकर रोटेरियन शेखर यादव को सचिव पद का पदभार ग्रहण कराया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने भी वर्ष 2024-25 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नीरव निमिष अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया। रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि इस रोटरी वर्ष में 75 प्रोजेक्ट पूरा करने का संकल्प लिया गया है। इनमें अपने रोटरी भवन का निर्माण, पैथोलॉजी लैब की स्थापना, 4000 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मुफ्त मोतियाबिन्द आपरेशन किये जायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में पांच मिनी सांइस पार्क, दो कम्प्यूटर लैब, दो स्टैम लैब, दो टिंकरिंग लैब, दस लैग्वेज लैब, दस ई-लाईब्रेरी, पांच स्कूल लाईब्रेरी, दो एस्ट्रोनॉमी लैब, दो स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, दस रोटरी वाटिका स्थापित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त इसरो स्कॉलरशिप के तहत 25 छात्रों को मुफ्त इसरो विजिट तथा 5 छात्रों को इसरो का सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। 3 गौ शालाओं को कैटल हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम भी प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए शरद चन्द्रा, रोटेरियन किशोर कटरू, रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटेरियन डॉक्टर रवि मेहरा, रोटेरियन पवन अग्रवाल, रो नीरव निमिष अग्रवाल, रो पीपी सिंह, रो शालिनि विद्यार्थी, रो संगीता कटरू, रो शिल्पी शर्मा, रो रजनी यादव आदि उपस्थित रहे।क्लब के बोर्ड में प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन राहुल जायसवाल, रोटेरियन मनोज गिरि उपाध्यक्ष, रोटेरियन मयूर अग्रवाल संयुक्त सचिव, रोटेरियन अरविन्द गुप्ता कोषाध्यक्ष,रोटेरियन संचित गोयल क्लब सर्विस डायरेक्टर, रोटेरियन सीए मोहित वैश्य फंड रेसिंग उायरेक्टर, रो डॉ जितेन्द्र मौया कम्पयूनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीए नितिश टंडन इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो प्रधीर गुप्ता वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो सुमित अरोरा यूथ सर्विस डायरेक्टर, रो कुश सक्सेना सारजेन्ट एट आर्म, रो नरेश मलिक एडिटोरियल बोड चेयरमैन, रो पंकज श्रीवास्तव क्लब पब्लिक इमेज चेयर, रो मोहित वैश्य क्लब फाउंडेशन चेयर, अमित मनोहर को-मेला डायरेक्टर, एएस अग्रवाल एवं सुधान्शु शर्मा मीडिया को-आर्डिनेटर, डा सी एस यादव हैल्थ सर्विस चेयर, डा नितिन अस्थाना पोलियो चेयर, अरविन्द भटनागर इथिक्स कमेटी चेयर, राजीव गुप्ता एवं एपी अग्रवाल रोटरी इन्फॉरमेशन, शुभम अग्रवाल एवं अनन्त अग्रवाल क्लब सर्विसेज को चेयर, राजेश टंडन, अनुज जायसवाल, नीरज प्रधान, कम्यूनिटी सर्विस को चेयर एवं सदस्य मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर बोलते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की तथा प्रत्येक रोटरी क्लब से एक नया रोटरी क्लब, दो रोट्रक्ट क्लब तथा तीन इन्टरेक्ट क्लब खोलने का आवाह्न करा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक क्लब में 20 प्रतिशत सदस्यता वृद्धि का अवाह्न किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सी ए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा उदय के माध्यम से 25000 स्कूल बैग का वितरण, ज्योति उदय के माध्यम से 21000 चश्में का वितरण, तरू उदय के माध्यम से वृहद वृषारोपण तथा मातृत्व उदय के मायध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस वर्ष रोटरी क्लब के सदस्यों की संख्या को 4000 से बढ़ाकर 5000 तक किया जायेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीरज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नये सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण करायी गयी। दीपावली मेले के ब्रोचर एवं क्लब मैगजीन रोटरी बन्धू का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन मोहित वैश्य, रो प्रेम यादव, रो डॉ सी एस यादव, रो डी पी सिंह, रो विनय कृष्णा, रो डॉ नितिन अस्थाना, आदि उपस्थित रहे।
बरेली। बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास पर दिनांक 2 अगस्त शनिवार को बाबा अलखनाथ मंदिर के प्रांगण में 19वाँ महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा भगवान शिवजी को समर्पित एकांकी नाटक- समुह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को सुरेंद्र कुमार लाला के पूज्य पिता जी उमेश बाबू की स्मृति में मेमोरियल ट्राफी एवं नकद राशि रुपए 3000/ एवं द्वितीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं राशि रुपए 2000/ अनिल कुमार एडवोकेट सुशीला गिरीश की स्मृति एवं तृतीय स्थान के विजेता को सुधीर प्रकाश रनिंग ट्रॉफी व राशि रुपए 1500/ प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त महाआरती में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सुरेन्द्र कुमार लाला उनकी पत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे। सामाजिक धार्मिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों को भी सम्मानित कर प्रशस्त्री पत्र प्रदान किया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र के पी पी सिंह भूतपूर्व गवर्नर रोटरी क्लब को सम्मानित किया जायेगा। धार्मिक क्षेत्र में गिरीश चंद सराफ को सुरेंद्र कुमार लाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे । प्रशासनिक क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शिवम को एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ रामश्री प्रधानाचार्य द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज को सुरेन्द्र कुमार लाला के द्वारा अपने पूज्य पिता स्व उमेश बाबू की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। सुरेन्द्र अग्रवाल ने शहर के गुणी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे प्रतियोगिता मे भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण भी होगा, समस्त कार्यक्रम शाम 5 बजे देर रात तक चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा रहेंगे।
हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक त्योहार को आधुनिक अंदाज़ में मनाते हुए ज़ुम्बा क्लास में उत्सव का रंग भर दिया। आयोजन का संचालन ज़ुम्बा प्रशिक्षिका भावना जोशी के निर्देशन में हुआ, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में पार्षद सुधा सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर झूले झूले, लोकगीतों पर नृत्य किया और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।इस अवसर पर अलका सत्यार्थी, पुष्प लावणी, गंगा शर्मा, सुनीता सिंह, शिवानी भट्टाचार्य, पायल मजूमदार, ऊषा शर्मा, अभिलाषा, बिंदु मिश्रा, मेना मिश्रा, नीलम भट्ट, रश्मि खरे, सोनी सक्सेना और सुमिता करमाकर सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में न केवल परंपरा को संजोया गया, बल्कि स्वास्थ्य और ऊर्जा का भी उत्सव मनाया गया। आयोजन महिलाओं के बीच सामूहिक सहभागिता और सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा।
बरेली । वार्ड 18 विष्णु मंदिर के प्रांगण में महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर भजनों पर खूब नृत्य किया झूम झूम कर भजनों का आनंद लिया हरियाली तीज पारंपरिक तरीके से मानते है हरियाली तीज हरियाली का प्रतीक मानकर हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक त्यौहार को अपने अपने अंदाज में जगह-जगह मनाया है यह त्यौहार सोलह सिंगार और पति की प्रेम के प्रतीक है वार्ड की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह त्यौहार हम हर साल ही मानते हैं मंदिर के प्रांगण में हर उत्सव होता है और सभी क्षेत्र के लोग इसमें सहयोग करते हैं खासतौर से जो हमारे घर से घर में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं हैं भरपूर इंजॉय करने का अवसर मिलता है आगे भी सभी वार्ड वासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं कि इसी तरह हम सब मिलकर सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम से और हिंदू रीति रिवाज से मनाएंगे को कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी की महा सचिव सुधा सक्सेना पार्षद द्वारा किया गया सुधा सक्सेना ने सभी आने तीजों की बधाई दी समस्त कृष्णा नगर की महिला टीम का में हृदय से धन्यवाद करती हूं कि कार्यक्रम में आकर सभी ने शोभा बढ़ाई हेमा,लता, नीलम,पुष्पा, भावना मंजू, राज कलेक्शन,सितारा,प्रभा, प्रेमा, सीता, पिंकी सपना,शम्मी,बिंदु,गीता,अंजू भारद्वाज,पुष्पा बिष्ट, शेफाली, सोनिया रूपांजलि शिवानी स्नेहा आदि समस्त नारी शक्ति
बरेली । हाफिजगंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर के पास स्थित बंद खेतान फैक्ट्री में बुधवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आखिरकार वह तेंदुआ कैद हो गया, जो बीते एक महीने से पूरे इलाके में दहशत फैला रहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गी को चारे के रूप में रखा गया था अब पकड़ लिया । अब तेंदुए को उत्तर प्रदेश की बिजनौर सीमा से लगे उत्तराखंड के घने जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों को राहत की सांस प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने बताया कि तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। किसान खेतों में नहीं जा पा रहे थे और बच्चों का स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो गया था। तेंदुए की गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 26 जून को फैजुल्लापुर स्थित बंद खेतान फैक्ट्री में तेंदुए ने वहां तैनात चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला कर दिया था। अजय कुमार ने साहस दिखाते हुए छत पर चढ़कर तेंदुए का वीडियो बनाया और शोर मचाकर उसे वहां से भगा दिया था।
तेंदुए की पकड़ के लिए वन विभाग ने फैक्ट्री परिसर में पहले ही पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे, पर तेंदुआ हर बार चकमा देकर भाग निकलता था। इसके बाद मेरठ से आए वन्यजीव विशेषज्ञ जी.एस. खुशालिया ने मौके का मुआयना कर एक नई रणनीति बनाई। रेंज अधिकारी के.के. मिश्रा, वनकर्मी अकबर अली और मोहम्मद अशरफ की टीम ने संभावित रास्ते पर एक नया पिंजरा लगाया, जिसमें जिंदा मुर्गी को चारा बनाया गया।
बारिश बनी कारण मंगलवार रात हुई बारिश के कारण तेंदुए को संभवतः शिकार नहीं मिल सका। भूख से परेशान होकर वह मुर्गी के लालच में पिंजरे के पास पहुंचा और उसमें कैद हो गया।
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही तेंदुए के कैद होने की सूचना मिलते ही थाना हाफिजगंज प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने संरक्षण में लिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे उत्तराखंड के जंगल में छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।