Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

बरेली

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सत्ता एक्सप्रेस अखबार की दोगली राजनीति आई सामने

सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी
अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”

बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली के सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा।

जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है।

फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होने पर भी पत्रकारिता का रास्ता आसान नहीं


विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक हुआ विमोचन
बरेली । मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 42 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा, शांति और रुचि मलिक स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को रोटरी भवन में हुआ। लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सक्सेना ने कहा कि हालांकि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन पत्रकारिता करना आसान नहीं है। सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को पत्रकारिता नहीं रहने दिया उसका रूप बिगाड़ दिया। लखनऊ से ही आये वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न और संतोष भगवन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की झूठी-सच्ची पत्रकारिता पर कटाक्ष किया। भारतीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पत्रकारिता का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है अब पत्रकारिता धरातल से नहीं हो रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता से लोग बहुत उम्मीद रखते हैं लेकिन पत्रकारिता को को वह क्या दे रहे हैं यह एक प्रश्न है।विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका पर” गहन चर्चा हुई। “27 वां सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना को दिया गया। “14 वां शान्ति सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अलीगढ़ के संतोष भगवन,लखनऊ के अशोक कुमार नवरत्न और बरेली के निर्भय सक्सेना को दिया गया। जबकि बरेली की जानी-मानी वरिष्ठ कवयित्री किरन प्रजापति दिलवारी को ” रुचि मलिक साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया। 15 स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा द्वारा प्रस्तुत मां शारदे की वंदना से हुआ। अरुण सिन्हा और शकुन सक्सेना ने वन्देमातरम गीत गाया। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आव्हान गीत और सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। अध्यक्षता पूर्व मेयर डा. आई.एस. तोमर ने की। क्लब की गतिविधियों की जानकारी महासचिव प्रदीप माधवार ने दी। सभी का आभार नरेश मलिक और डी-डी.शर्मा ने व्यक्त किया। इन्द्र देव त्रिवेदी, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अवनीश यादव,फहीम करार, अभय भटनागर,सत्या शर्मा,मंजू लता,मधुरिमा सक्सेना, रश्मि,अनिला, सत्या
शर्मा,प्रियदर्शिनी शर्मा,महेश शर्मा,असित रंजन, रमेश गौतम,सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।

राष्ट्र जागरण महिला मोर्चा ने दिखाई मानवता , महिला को भेजा अपने घर वापस

एनजीओ की महिलाओं की मदत से एक महिला को मिला अपना घर

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा के द्वारा दिन प्रतिदिन समाजिक सांस्कृतिक कार्य एवं महिलाओं को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाता है वही आज कम्पनी गार्डन मे जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर द्वारा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जाना हुआ जहां उन्होंने देखा कि एक रोती हुयी महिला मिली काफी परेशान लग रही थी उसके पास पहुंच कर प्रियंका कपूर ने उस महिला से उसका हाल पुछा तो पता चला उसके घर वालो ने उसे घर से निकाल दिया ये सुन कर संगठन के प्रतिनिधि मंडल में हिना भोजवानी , सुमन भाटिया , नेहा बलराम आदि महिला एक साथ मिलकर उसके घर शिकलापुर पहुंचे तो घर वालो से बात की तब पता चला कि उसके माता पिता ने घर से बेघर कर दिया था । उस महिला का कुछ समय पहले तलाक़ का केस चल रहा था तब उसके अपने घर वाले ने उसका साथ छोड़ दिया था वो महिला दर दर भटकती थी आज संगठन की महिलाओं की नजर लड़ी तो उस महिला को सम्मान से घर पहुचाया और घर वालो ने भी कहा है गलती है हमारी अब नही निकालेगे । आगे से कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा । उस बेटी को अपने मातापिता का घर वापस मिला गया ।

300 बेड के अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल किया तो किसान एकता संघ करेगा प्रदर्शन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉक्टर रवि नागर के नेतृत्व में आज 300 बेड सरकारी अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर प्रशासन द्वारा निजी संस्थाओं को संचालन के लिए दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट बरेली को सौंपा।
किसान एकता संघ के सैकड़ो पदाधिकारी पहले दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठा हुए वहां से जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
किसान नेता डॉ रवि नगर ने बताया की इस जनहितकारी अस्पताल के लिए किसान एकता संघ में लगभग 6 महीने पूर्व से आंदोलन किया हुआ था। जिसको लेकर 26 मार्च को पदयात्रा की घोषणा की थी। किंतु मुख्यमंत्री का 27 मार्च को कार्यक्रम लगने की वजह से जिला प्रशासन के आग्रह पर हमने वह पदयात्रा स्थगित कर दी। 27 मार्च को प्रशासन ने प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से मुलाकात कराई। जिसके फल स्वरुप 1 अप्रैल को बरेली आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस 300 बेड सरकारी अस्पताल को मेडिकल हब बनाने की घोषणा की जिसको लेकर बरेली ही नहीं आसपास के जिलों के आम आदमी को बड़ी राहत महसूस हुई। किंतु अभी कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हुई की सरकार इसको पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलने का विचार कर रही है। किसान एकता संघ इसका घोर विरोध करता है एवं किसी भी कीमत पर इसे निजी हाथों में जाने नहीं दिया जायेगा। किसान नेता डॉ रवि नगर ने कहा कि आज ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं शासन को हम यह चेतावनी देने आए हैं कि अगर सरकार में अपने निर्णय को नहीं बदला तो किसान एकता संघ जनहित में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। चाहे इसके लिए हमें सड़क पर भी उतरना पड़े तो भी हम इसे निजी हाथों में नहीं जाने देंगे क्योंकि निजी हाथों में जाने के बाद जो सरकारी अस्पताल से आम आदमी को चिकित्सा सेवाएं निशुल्क मिलेंगी वह नहीं मिल सकेंगी। बरेली के अंदर पहले ही बहुत प्राइवेट हॉस्पिटल से जिसमें गरीब मजदूर एवं किसानों को इलाज करना मुश्किल है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि यह आम जनता के साथ धोखा है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि हमने आंदोलन इसलिए नहीं किया था की सरकार इस अस्पताल को उद्योगपतियों के हवाले करें, और आम आदमी का शोषण हो।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्यामपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, मंडल प्रभारी चौधरी मोहकम सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जयसिंह यादव, मंडल महासचिव खेतल सिंह,जिला अध्यक्ष सोरन सिंह गुर्जर, मंडल मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, कैप्टन ओंकार सिंह, जिला महासचिव अवधेश गुर्जर, मैनेजर खान, पप्पू सिंह नेताजी, घनश्याम गुर्जर, लखपत सिंह यादव, वीरेश भगत जी, राजेंद्र प्रधान, धनपाल मौर्य, रंजीत पाल, शिवम दुबे, शहादत खान, आजाद खान, अवधेश गुर्जर आदि बड़ी संख्या में किसान एकता संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किया धरना प्रदर्शन

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह  काहलों के नेतृत्व में मंडल आयुक्त को किसानों की समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन दिया जिसमे चीनी मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने, किसानों की मेहनत को देखते हुए गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल करने, बिजली के निजीकरण पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को उजाडा जा रहा है सरकार इसके लिए कोई ठोस कारगर कदम नहीं उठा रही है, जनपद पीलीभीत में बाघ रिजर्व टाइगर क्षेत्र से निकलकर खेतों में काम करें किसानों पर हमला कर रहे हैं जिससे कई किसान मौत के मुंह में जा चुके हैं उन्होंने वन विभाग पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है किसानों की लागत महंगाई को देखते हुए धान का मूल तीन हजार रुपए प्रति कुंतल किया जाए, नहरों की सफाई न होने के कारण किसानों को भरपूर सिंचाई को पानी नहीं मिल पा रहा है नहरों की सफाई तुरंत की जाए, मंडल की समस्त साधन समितियो पर डीएपी एन पी के , प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है मंडल के प्रत्येक जिले में सर्वे कराकर पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुलभ शौचालय की सुविधा प्रदान की जाए, मंडी समिति में किसानों को ठहरने का लाभ नहीं मिल पा रहा है इंडिया मार्का का जो हैंडपंप है खराब पड़े हैं तुरंत इसकी मरम्मत की जाए गर्मी के मौसम में किसानों को पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू की जाए।
प्रदर्शन के दौरान चौधरी शिशुपाल सिंह , चौधरी सोमवीर सिंह , वेद प्रकाश शर्मा , सतविंदर सिंह काहलों, विजेंद्र सिंह यादव, रामा शंकर शंखधार, अनिल सिंह यादव , गुरदीप सिंह , दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मॉब लिंचिंग पर रोकथाम कानून को प्रभावी बनाने की मांग की

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । देश में हो रही मॉब लिंचिंग का विरोध करते हुए सियासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियां ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में दिया।
वसीम मियां ने कहा की भारत में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कानून को प्रभावी और व्यापक बनाने का आग्रह किया। ये हिंसक घटनाएँ, जो प्रायः अफवाहों, सांप्रदायिक तनावों या स्वयंभू न्याय के कारण होती हैं. हाशिए पर रहने वाले समुदायों में भय का माहौल पैदा करती हैं और संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा प्रदत्त जीवन के अधिकार का हनन करती हैं।
हाल के नए आपराधिक कानूनों में मॉब लिंचिंग को मॉबोक्रेसी का भयानक कृत्य करार देते हुए केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर कानून बनाने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रभावी रोकथाम, त्वरित न्याय और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक समर्पित कानूनी ढांचा आवश्यक है। सियासी मंच ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि संसद एक कठोर मॉब लिंचिंग विरोधी कानून को प्राथमिकता दे। जिसमें मॉब लिंचिंग और घृणा अपराधों की स्पष्ट परिभाषा और वर्गीकरण, अपराधियों के लिए कठोर दंड और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपाय, पीड़ितों के लिए मुआवजा और कमजोर समुदायों की सुरक्षा के प्रावधान , एनसीआरबी जैसे निकायों द्वारा समयबद्ध डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग ,सियासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियाँ ने कहा हम माननीय राष्ट्रपति से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेरित करने का अनुरोध करते हैं। ज्ञापन के दौरान मोईन खां, शाहिद, अतफ़ खान, जारिफ गद्दी फ़ाज़िल अंसारी, ज़हीर खान शारिक, सयद मो अकरम, परवेज़ आलम, शीराज़, कल्लू प्रधान, इरशाद रज़ा, ओवैस खान, परवेज़ कुरैशी मौजूद रहे।

आनंद आश्रम मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। श्री आनंद आश्रम मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर महामंडलेश्वर आचार्य श्री संजीव कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के माखन चोरी रासलीलाओं सहित गोवर्धन पूजा की कथा को बड़े ही मार्मिक ढंग से कहा उन्होंने बताया कि जब पटना अपने स्तनों में विष धारण कर श्री कृष्ण का प्राण हरण करने आई तो भगवान मंद मंद मुस्कुराते हुए उतना की गोदी में चले गए पूतना ने उन्हें अपना स्तनपान कराया और श्री कृष्ण ने स्तनपान करते-करते उसके प्राण हर लिए मां यशोदा दौड़ी घबराई अपने लाल को ढूंढते हुए पहुंची और श्री कृष्ण जी को दुलारने लगी महाराज श्री जी ने बताया कि राम अवतार में सूर्पनखा सुंदरी का रूप धारण कर प्रभु श्री राम के समक्ष आई और कृष्ण अवतार में पूतना ने सुंदर महिला का रूप धारण किया परंतु ईश्वर को तो अंदर की सुंदरता ही पसंद आती है उन्होंने अंदर से कपट और छल् दभं में भरी पूतना व सूर्पनखा को पहचान लिया और उसे उचित दंड भी दिया उन्होंने बृजवासियों की रक्षा हेतु गोवर्धन की महिमा का गण करते हुए गोवर्धन पूजा का महत्व बताया साथ ही विभिन्न लीलाओं का वर्णन भी किया जिसमें सर्वप्रथम गौ सेवा संवर्धन रक्षा का प्रण लिया गया तथा समाज को गौ सेवा हेतु जागरूक करने के लिए अपनी समर्थ अनुसार कार्य करने को कहा। गौ माता सनातन धर्म को मानने वालों के जीवन के 16 संस्कारों में किसी न किसी रूप में महत्वपूर्ण रूप से शामिल की गई है वह जब से जन्म लेता है तथा मृत्यु तक आवश्यक रूप से उसकी सेवा करने व उपयोगिता को दर्शाता है आज के वैज्ञानिक भी अब यह सिद्ध कर चुके हैं कि हमारी देसी नस्ल की गाय पृथ्वी पर सर्वश्रेष्ठ है। तथा उसके द्वारा प्रदत्त सभी प्रकार के द्रव्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है गाय के दूध की उपयोगिता को तो हम सभी जानते हैं परंतु उसके मूत्र वह गोबर के उपयोग के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है जहां गाय बधंती है वह स्थान पवित्र हो जाता है। वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है भूकंप आने पर किसी भी प्रकार के नुकसान की संभावना लगभग नगर में हो जाती है तथा यदि हम आर्थिक आधार पर गणना करें तो एक गए कई लाख रुपए का लाभ अपने जीवन में मानव जाति को प्रदान करती है इसी को ध्यान में रखते हुए आज कई औद्योगिक घराने दूध के अलावा गोमूत्र व गोवर के आने को उत्पाद बाजार में उतरकर बहुत साधन अर्जित कर रहे हैं अतः आज गाय दुधारू न होकर वह उपयोगी हो गई है और आज आवश्यकता आरक्षण व संवर्धन की अत्यधिक हो गई है इसके लिए प्रत्येक मानव को अपने-अपने प्रयास करने होंगे तभी हमारी देसी गाय बच पाएंगी। इसी के साथ सुंदर भजन कहते हुए गोवर्धन जी की सभी भक्तों को परिक्रमा लगवाई गोवर्धन जी शुद्ध देसी गौ माता के गोबर से बनाए गए थे।
🆗🆗

अहिल्याबाई जयन्ती पर साहित्य परिषद करेगी गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त बरेली के तत्वावधान में आज एक बैठक का आयोजन प्रभात नगर स्थित परिषद के जनपदीय कार्यालय पर किया गया । बैठक की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा द्वारा की गई । संचालन प्रांतीय संगठन मन्त्री निरुपमा अग्रवाल ने किया । बैठक में परिषद द्वारा आयोजित होने बाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई ।
ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि रानीअहिल्याबाई होल्कर अपनी प्रजा को अपनी संतान समझती थीं और जनता के कल्याण के लिए हर समय तत्पर रहती थीं । बे बड़े धार्मिक स्वभाव की थीं । बनारस के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना अहिल्याबाई होल्कर ने ही की थी ।श्री मिश्रा ने कहा किअहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर 31 मई को गोष्ठी एव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने बाली पांच महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।
बैठक में सर्वसम्मति से बरेली के जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा को 31 मई को सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक कैम्ब्रिज स्कूल के सभागार में आयोजित होने बाली विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का संयोजक मनोनीत किया गया । जनपदीय मंत्री वी सी दीक्षित को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया ।
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर साहित्य परिषद बृृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में करेगी ।प्रवीण कुमार शर्मा एवं डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता को संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया । बैठक में मैडम निरुपमा अग्रवाल एस के कपूर, मोहन चन्द्र पाण्डेय, प्रवीण कुमार शर्मा ,डाॅ रवि प्रकाश शर्मा ,डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता ,निर्भय सक्सेना ,अनुराग उपाध्याय, डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा तथा सरदार गुरविंदर सिंह मौजूद रहे । बरिष्ठ साहित्यकार एस के कपूर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित एस एस वी इण्टर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ , अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया, अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं एवं वैज लगाकर किया गया, स्वागत भाषण जूही शर्मा द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में किया गया। हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में सम्मानपूर्वक अंक लाने वाले लगभग 100 छात्र/छात्राओं को उनके अभिभावकों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा आर्थिक रूप से कमजोर पांच बच्चियों को 5100 रुपये का चेक प्रत्येक बच्ची को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान छात्र वृत्ति के रुप में संस्थान के कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा द्वारा प्रदान की गई, कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष शिवलेश पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित हमारे अतिथियों एवं सम्मानित होने वाले बच्चों को संचालन के माध्यम से रोचक शेरों शायरी से आनंदित किया तथा कुछ विचारणीय बिन्दुओं को सबके समक्ष रखा, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के महासचिव नितिन शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला , संस्थान के मंडल अध्यक्ष नितिन महाराज ने ओजस्वी भाषण से सभी को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा एक संदेश बरेली की जनता के नाम पर अपना वक्तव्य दिया,राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने आज के कार्यक्रम के संबंध में संबोधित किया एवं सभी अतिथियों को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा आगामी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में एसएसवी इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक व प्रेम सुरेश फाउंडेशन के अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा का कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने पर हृदय से आभार व्यक्त किया गया।, कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के हरीश मिश्रा , प्रदीप मिश्रा , मोहित शर्मा , सुरेश शर्मा इस तरह से चार चार लोगों की टीम ने रजिस्ट्रेशन एवं स्वागत समिति, एवं अन्य दायित्वों को मुख्य रूप से रेनू शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला,मधु अवस्थी, अनीता शर्मा , मोहिनी मिश्रा , प्रेमा त्रिपाठी , संतोष शर्मा, सुमन लता ,किरन मिश्रा , संतोष दीक्षित , राजीव लोचन , सचिन पाठक , शिवकुमार शर्मा , मधु शर्मा आदि ने कुशलता पूर्वक पूर्ण किया, कार्यक्रम के अतिथियों में पार्थ गौतम,नीरज पांडे सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुष्पा पांडे सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग, रंजीत वशिष्ठ , सिविल डिफेंस,पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम युवा मंच, कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा , बनवारी पाठक रहे, कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए सभी अतिथियों का आभार विपिन शर्मा कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने व्यक्त किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश पंडित ,मोनू पांडे , रत्नेश शर्मा , सोमेश पाठक , ब्रजेश पाठक , राकेश शर्मा , त्रिभुवन शर्मा , सुरेन्द्र पांडे अमर शर्मा , मयंक शर्मा, जितेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्यापारियों पर झूठे आरोप लगाने वाले ढोंगी महंत की खुली पोल


राष्ट्र जागरण युवा संगठन की टीम ने व्यापारियों पर झूठे आरोप लगाने वाले महंत की जांच पड़ताल शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं उसके गांव अखा के कुछ लोगों ने नाम छुपाए रखने की शर्त पर बताया कि ये व्यक्ति जो अपने आप को सोवरन दास महंत बताता है वास्तव में इसका असली नाम कल्लू सिंह है और जिस मंदिर का ये अपने आपको स्वयंभू सरवराकार कहता है वो श्री राम जानकी मंदिर लेटे हुए हनुमान मंदिर से 500 मीटर दूर है और अभी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसके असली श्री महंत स्वामी सर्वेसश्वरदास थे ये स्थान श्री राम जानकी मंदिर की धर्मशाला हुआ करती थी स्वामी सर्वेसश्वरदास जी ने 80के दशक में लेटे हुए हनुमान जी की स्थापना कराई थी उनके देहावसान के पश्चात राम रत्नदास को विरक्त संप्रदाय के खाकी अखाड़ा के द्वारा विधिवत महंत नियुक्त किया गया था कल्लू सिंह के परिवार में उनकी आवाजाही थी उनका स्वर्गवास भी कल्लू सिंह के घर पर ही हुआ था उनको मुखाग्नि देने को लेकर काफी विवाद हुआ था गांव वालों के समझाने पर दोनों लोगों ने मुखाग्नि दी उसमें से एक कल्लू सिंह (सोवरन दास) है