बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया और कमिश्नर ऑफिस में ज्ञापन दिया। किसानों ने नवादा मोहल्ला की खराब सड़कों और नालियों , आवारा पशु सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की समस्या को लेकर विरोध जताया।
किसान नेताओं का कहना है कि नगर निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नवादा मोहल्ले में मेन रोड से राम सिंह गारमेंट्स की ओर जाने वाली गली जर्जर है। बारिश में पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा रहता है। गली में न तो नाली है और न ही उचित बिजली व्यवस्था। गोटिया वार्ड 46 की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते। जाम नालियों और सड़कों पर भरे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी डेंगू और चिकनगुनिया से डरे हुए हैं। चंद्रशेखर प्रसाद मार्ग पर नगर निगम ने केवल मिट्टी डाली है। नालियों की सफाई न होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यूनियन ने 3 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह फौजी ने सफाई व्यवस्था सुधारने, नालियों के निर्माण और बिजली के खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है।कहा आवारा पशु से किसान परेशान हैं फसल को खराब कर रहे हैं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे है अधिकारी जांच कर जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए।
राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी गैलरी में सामूहिक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ उपस्थित रहे। ई.अनीस अहमद खां ने चित्रकारों की लगाई गई पेंटिंग की सराहना की,आज के दिन भी दर्शकों की भीड़ रही। जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कला और कलाकार हमारे जीवन में नई उमंगे जगाते है। मयंक शुक्ला मोन्टी ने लखनऊ की चित्रकार सुषमा पाल के द्वारा बनाई गई बुद्ध की वाश पेंटिंग की सराहना की और दर्शकों के द्वारा हैदराबाद की हरी प्रिया नरशिम्मन की मंडाला आर्ट, पंजाब से जसप्रीत मोहन की सुक्ष्म पेंटिंग बिहार से स्वेता प्रसाद और कानपुर से निशात परवेज की पेंटिग को सराहा गया। इस प्रदर्शनी के आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कुल सात राज्यों की 70 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। सदर कैन्ट स्थित युग्वीणा में आयोजित कला प्रदर्शनी लगी। समूह कला प्रदर्शनी- आयोजक: ज्योति ललित कला अकादमी बरेली इस अवसर पर कलाकरों में आयोजक परमानन्द,गरिमा सिंह ,ऋषिता आनन्द, सारिका भारद्वाज, दीक्षा चंद्र,रुचि दिवाकर, एवं दानिश अहमद,रजत मिश्रा ,सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खां,समाजसेवी पम्मी वारसी,मयंक शुक्ला मोन्टी,काशिफ खान, यूसुफ खान, फैसल कुरेशी, बब्लू कन्नोजिया, जीशान शाह, मोहम्मद इमरान, चांद भाई आदि मौजूद रहे।
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे बरेली जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई।मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि म्रतक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार पीएनओ 112302694 वर्तमान तैनाती जीआरपी बरेली जंक्शन पर है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया है, म्रतक वर्दी पहने हुए था, पिस्टल लगी हुई , जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है , घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए । म्रतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। पुलिस ने सूचित कर दिया गया है। मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया गया है।
बरेली। थाना किला पुलिस ने छिनैती लूट की घटना करने वाले 4 शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए , कब्जे से छिनैती का माल, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व तमंचे, कारतूस बरामदा हुए हैं। दिनांक 30 मई को वादिनी शालू वर्मा पत्नी अनूप गुप्ता निवासी मोहल्ला मुशीनगर विहारमान नगला थाना इज्जतनगर के किशन कुमार ज्वैलरी के दुकान से वापस अपने घर जाने के लिये कार में बैठते समय दो अभियुक्तों द्वारा पीछे से आकर झपटा मारकर उनके कंधे पर टंगा बैन जिसमें लगभग एक लाख रुपये, एक मोबाइल ओप्पो ए77, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान सहित लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना में मुकदमा बी एन एस धारा में पंजीकृत किया गया था। छिनैती की इस घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक किला मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान रहीमुद्दीन पुत्र चन्दरूद्दीन निवासी परताखेडा थाना सीबीगंज , सोहिल पुत्र लईकुद्दीन निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज , गौ० बिलाल पुत्र सुबाबुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबीगज , आसिफ पुत्र इशाक निवासी परसाखेडा थाना सीबीगंज के नाम प्रकाश में आए । बीती रात्रि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि छिनैती की घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त अपने दो अन्य साथियो के साथ बाकरगंज से दौली रघुवर दयाल रोड पर बरम बाबा के स्थान पर किसी अन्य घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो पुलिस पार्टी से घिरा देखकर बदमाश आसिफ द्वारा अपने साथियों के ललकारने पर पुलिस पार्टी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से तीन फायर किये गये। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त आसिफ बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल अनूप दाहिने बाजू में गोली लगने के घायल हुये है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमचे 315 बोर, 3 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती में गये लूटे हुए आधार कार्ड, एक बैंक पीएनबी, एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड व कुल 50,000/- रूपये नगद ता घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल प्लेटिना , स्पलेण्डर बरामद हुई । घायल अभियुक्त आसिफ व हेड कांस्टेबल अनूप को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक , उनि जुगमेन्द्र बालियान , उनि वकार अहमद , उनि लाखन सिंह , हेका अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल सरताज अली , दीपपाल सिंह , कांस्टेबल विनय , मुकेश कुमार , आरिफ अली , चालक हेका आबिद हुसैन मौजूद थे।
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुर्बानी पर प्रतिबंध की मांग करने वाले लोग सांप्रदायिक सोच रखते हैं। हैदराबाद के टी राजा, बम्बई के नितीश राने, गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुजर और स्वामी राम भद्राचार्य जैसे लोग कुर्बानी त्यौहार पर रोक लगाने की मांग कर रहे है। ऐसा हरगिज नहीं हो सकता , इसलिए की यह त्योहार 1450 सालों से मनाया जा रहा है, परम्परागत तरीके से होता आया है यह कोई नया त्यौहार नहीं है। मौलाना ने कहा कि मुस्लमान कुर्बानी के त्योहार को हरगिज नहीं छोड़ सकता , क्योंकि यह इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। मैं भारत के तमाम मुसलमानो से अपील करता हूं कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, कुर्बानी करते वक्त दूसरे धर्मो के आस्था का भी ख्याल रखें। और खुले में कुर्बानी न करें, बल्कि जिस जगह कुर्बानी करना हो वो बंद जगह होनी चाहिए, जानवर के अवशेष को जमीन में दफन कर दें, रोड और गलियों में न फेंकें।
बरेली। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैदापुर के निवासियों ने बहगुल नदी पर बन रहे बाढ़ नियंत्रण बांध को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामवासियों का कहना है कि बांध का निर्माण गलत स्थान पर किया जा रहा है, जिससे गांव को डूबने का खतरा बढ़ गया है। हर वर्ष बरसात के मौसम में बहगुल नदी में बाढ़ आती है, जिससे सैदापुर एवं आसपास के गांवों में भारी तबाही होती है। ग्रामवासियों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि कई बार जान-माल की हानि होती है ग्राम वासियों ने मंडल आयुक्त से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ से बचाव हेतु जो कार्य किया जा रहा है, वह गलत दिशा में किया जा रहा है और इससे लाभ के बजाय नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वर्तमान स्थान पर ही बांध बनाया गया तो पूरा गांव पानी में डूब जाएगा और लोगों को एक बार फिर पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों ने मण्डल आयुक्त बरेली से हस्तक्षेप की मांग की है और आग्रह किया है कि बाढ़ खण्ड विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि बांध का निर्माण सही स्थान पर हो और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान लालाराम, श्याम बाबू, कमलेश कुमार, बिट्टू मौर्य, राजबीर, चंद्रपाल, रामकरन, सतीश मौर्य, भूपराम, विनोद, आकाश विशाल, प्रमोद, मन्नालाल, बाबूराम, अमरपाल, दिनेश बाबू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।
बरेली । जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर के रहने बाली 25 वर्षीय सोनी ने खाना बनाने को को लेकर हुए झगड़े में सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया परिवार वालों ने महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई महिला दो बच्चों की मां थी।
मृतका की पति शिव ओम ने बताया 25 तारीख को गन्ने के खेत में मजदूर चल रहे थे सुबह सोनी से कहा खाना बना लेना हमलोग खेत पर चले गए सोनी ने खाना नहीं बनाया घर वापस आकर पूंछा खाना क्यों नहीं बनाया इसी बात को लेकर सोनी और शिव ओम में झगड़ा हो गया शिव ओम दूसरे कमरे में जाकर लेट गया सोनी ने घर की चौखट से साड़ी द्वारा फांसी लगा ली और सुनकर शिव ओम भागता हुआ आया उसने देखा सोनी फांसी पर लटकी हुई है उसने तुरंत फांसी के फंदा से उतारा सोनी की हालत बिगड़ने लगी उसे शाहजहांपुर निजी अस्पताल भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण उसे बरेली निजी अस्पताल को रेफर कर दिया सोनी का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था 6 दिन बाद इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई।
बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।
बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे। जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है । आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।