Rashtra Jagat Breaking
May 6, 2026

बरेली

संत गाडगे महाराज जयंती पर 101 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। बाबा संत गाडगे धोबी समाज सेवा समिति द्वारा सिठौर स्थित नई बस्ती में संत गाडगे महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति की ओर से 101 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की महिलाओं को सहयोग प्रदान करना तथा संत गाडगे महाराज के सेवा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों और समिति सदस्यों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीचरण दिवाकर ने की। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथियों में तारा चंद्र, ओमकार सिंह, महावीर, बृज पाल दिवाकर, ओम प्रकाश कनोजिया, आर्य वर्मा, संतोष कनोजिया, चंद्र पाल भास्कर, विद्यानाम दिवाकर एवं छोटे लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक संतोष दिवाकर तथा सह-आयोजक रमेश चंद्र वर्मा ने आयोजन की समुचित व्यवस्था संभाली। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग को वास्तविक सहायता पहुंचाना है। वस्त्र वितरण के दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कई महिलाओं ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिलती है।
इस अवसर पर अरविंद दिवाकर, राजवीर सिंह, अमर दिवाकर, सुशील दिवाकर, विनोद कुमार, राम रत्न फौजी, डीआर दिनकर, मोहन लाल, ऋषि पाल, पूरण लाल, वीरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र चौधरी एवं सोमपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर सहयोग मिलता रहे। अंत में सभी ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

बिना एनओसी व मानकों के संचालन का आरोप: एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा चर्चा में

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। ग्राम चंदपुर काजियान, सिबिगंज क्षेत्र में स्थित एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा पर बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी एवं निर्धारित मानकों के संचालन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भट्टे का संचालन नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चिंताएँ बढ़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि भट्टे का संचालन कथित रूप से अफसार बाबू और मुजाहिद हुसैन द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद: शैला अहमद


नई दिल्ली :- पूर्व सांसद और वेस्ट बंगाल की अल्पसंख्यक चेहरा शैला अहमद ने केंद्रीय बजट की सराहना की और कहा कि केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद ।पूर्व सांसद अभी सिंगापुर में ब्रेस्ट कैंसर की ट्रीटमेंट करा रही है
उन्होंने सिंगापुर से दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय बजट 2026 को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है ।
केंद्रीय बजट 2026-27 बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है

भाजपा महानगर ने डीडी पुरम सहित सभी 9 मंडलों में देखा केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा डीडी पुरम में केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही महानगर के सभी 9 मंडलों में भी बजट को लेकर लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बजट में देशभर में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर चलाने की घोषणा, नया टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जाने, तथा प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाने जैसी अहम घोषणाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी/ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, डॉ. तृप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी, व्यापारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने बजट को देश के विकास और आमजन के हित में बताया।

राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत ने किया गरीब बच्चों को वस्त्र वितरण

बरेली। राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत की बरेली टीम द्वारा कुष्ठ आश्रम लाल फाटक परिसर में गरीब बच्चों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर मानवीय सेवा को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर बरेली जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण चौधरी, प्रदेश महासचिव पूजा पांडे, शिखा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को वस्त्र वितरित किए और समाज के सक्षम वर्ग से ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की। सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी


बिना वेतन और बिना नोटिस निकाले गए कर्मचारी, स्टाफ धरने पर
बिजनौर । सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और बिना बकाया वेतन दिए अचानक कार्य से हटाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस कथित अन्याय और श्रम कानूनों के खुले उल्लंघन के विरोध में संस्थान का समस्त स्टाफ धरने पर बैठ गया है।
धरनारत कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने न तो किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और न ही महीनों की मेहनत की कमाई यानी बकाया वेतन का भुगतान किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अचानक मौखिक रूप से काम से निकाल दिया गया, जिससे उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि लेबर एक्ट के तहत किसी भी कर्मचारी को हटाने से पहले नोटिस देना और बकाया भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर प्रबंधन ने इन सभी नियमों को ताक पर रख दिया। स्टाफ का आरोप है कि यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि श्रम कानूनों की खुली अवहेलना भी है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए, दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सभी कर्मचारियों को उनका पूरा बकाया वेतन दिलाया जाए।
धरना स्थल पर कर्मचारियों में भारी रोष देखा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

“जहां लेते थे ज्ञापन, वहीं धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री

“प्रशासन में हलचल: निलंबन के बाद अलंकार अग्निहोत्री का खुला प्रदर्शन”

बरेली। निलंबन की कार्रवाई के बाद पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री खुलकर सड़क पर उतर आए। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी निलंबन कार्रवाई को “अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ” बताया।
प्रदर्शन के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा संविधान, कानून और जनहित को सर्वोपरि रखा है। उनका आरोप है कि सच बोलने और जनभावनाओं के पक्ष में खड़े होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस अधिकारी और नागरिक की है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है।”
डीएम कार्यालय के बाहर जुटे समर्थकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निलंबन वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अलंकार अग्निहोत्री ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम किया है और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है।
प्रदर्शन के मद्देनज़र मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही। प्रदर्शन के अंत में अलंकार अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही और संकेत दिया कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस घटनाक्रम के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यूजीसी बिल व शंकराचार्य प्रकरण के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

बरेली। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश के प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने यह इस्तीफा यूजीसी बिल और प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित घटना के विरोध में दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन यह कदम उठाकर सभी को चौंका दिया।
अलंकार अग्निहोत्री द्वारा राज्यपाल एवं निर्वाचन आयोग को भेजा गया सात पन्नों का इस्तीफा सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने इस्तीफे में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लिखा है कि वर्तमान व्यवस्था में न जनतंत्र बचा है और न ही गणतंत्र, बल्कि “भ्रमतंत्र” स्थापित हो गया है। उन्होंने यूजीसी बिल को लेकर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
इस्तीफे में उन्होंने स्वयं को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा का अधिकारी बताते हुए अपनी शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से होने का उल्लेख किया है। साथ ही प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अलंकार अग्निहोत्री ने लिखा कि ब्राह्मणों एवं बटुकों की शिखा पकड़कर की गई मारपीट धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है, जिससे वह व्यक्तिगत रूप से अत्यंत आहत हैं। उन्होंने इसे अपने आत्मसम्मान और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए पद पर बने रहना उचित नहीं समझा।
इस अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद प्रशासनिक महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

शिव मंदिर परिसर में देवी माता मंदिर जागरण, राठौर परिवार द्वारा भव्य आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । फ़रीदापुर चौधरी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में स्थित देवी माता मंदिर में राठौर परिवार के तत्वावधान में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और भजनों का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर देर रात तक “जय माता दी” के जयघोष से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और माता की आरती के साथ की गई। इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों द्वारा मां दुर्गा के भक्ति गीत, भजन एवं जागरण प्रस्तुत किए गए, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। भजनों के माध्यम से शक्ति, भक्ति और संस्कारों का सुंदर संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान माता की आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार, कमल जगवानी एवं सौरभ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन के लिए राठौर परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति से जुड़ने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया।

राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा 22 जनवरी को अभिनंदन समारोह का आयोजन


बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी 2026, गुरुवार को एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उपजा प्रेस क्लब, बरेली में दोपहर 4 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले सम्मानित व्यक्तियों/पदाधिकारियों/अधिवक्ताओं  का अभिनंदन एवं सम्मान करना है। आयोजकों के अनुसार यह समारोह युवाओं में सामाजिक चेतना, संगठनात्मक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा।
राष्ट्र जागरण युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है।
आयोजकों ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।