Rashtra Jagat Breaking
May 12, 2026

लखनऊ यूपी नेडा में सोलर वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया हुई सरल

लखनऊ। प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा सोलर वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को पहले की अपेक्षा अधिक सरल एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इससे नए वेंडरों को पंजीकरण कराने में आसानी होगी तथा अधिक से अधिक युवा, जनसेवा केंद्र संचालक एवं संस्थाएं सोलर क्षेत्र से जुड़ सकेंगी।
जानकारी के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, ऑनलाइन सत्यापन एवं आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जा रहा है ताकि आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इससे छोटे व्यवसायियों एवं सोलर कार्य से जुड़े उद्यमियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
इस संबंध में यूपी नेडा लखनऊ से रजत पांडेय ने कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य वेंडरों को सौर ऊर्जा अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने से प्रदेश में सोलर इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी आएगी तथा आम जनता को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। साथ ही अधिक उपभोक्ताओं तक सब्सिडी एवं सस्ती बिजली पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि पंजीकरण प्रक्रिया इसी प्रकार त्वरित एवं पारदर्शी बनी रहती है तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा उत्पादन एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *