बरेली। मुख्य अभियंता, बरेली जोन-प्रथम के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता कमर्शियल-द्वितीय एवं सहायक अभियंता कमर्शियल-प्रथम/द्वितीय/तृतीय की मौजूदगी में शहदाना विद्युत केंद्र से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सैलानी, सामगंज, कसाई टोला, सूफी टोला, काका टोला, हाजियापुर सहित कई क्षेत्रों में लोगों को विद्युत लाइन हानियों को कम करने, बिजली चोरी पर रोक लगाने तथा समय से विद्युत बिल जमा करने के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही उपभोक्ताओं को नए विद्युत संयोजन लेने तथा विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिजली का सही उपयोग करें, अवैध कनेक्शन से बचें और विभाग का सहयोग कर क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।
बरेली में चला विद्युत जागरूकता अभियान, बिजली चोरी रोकने व बिल भुगतान के प्रति किया जागरूक
