बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के भौआपुर गाँव में कुछ असामाजिक तत्व एक मस्जिद में सामूहिक नमाज़ रोकने के लिए तरह-तरह की धमकियाँ दे रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को ख़तरा पैदा हो रहा है। गाँव के कई लोग यह मामला लेकर नबीरा-ए-आला हज़रत व ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी के पास पहुँचे और उन्हें बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की है। अदनान मियाँ ने आरएसी की टीम भेजी। उधर, आला अधिकारियों ने भी मौक़े पर पहुँचकर सामासिज सौहार्द बनाए रखने की ताकीद की है और मस्जिद के पास सीसी टीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। भौआपुर के रहने वाले इरफ़ान और उनके तीनों भाइयों ने अपना खेत संख्या 656 गाँव के ही कुछ लोगों के नाम वक्फ़ कर दिया था, जिसका वक्फ़ कार्यालय में पंजीकरण भी करा दिया गया था। दूसरे समुदाय की सहमति से मस्जिद का निर्माण भी करा दिया गया। वहाँ कई बरस से सामूहिक नमाज़ अदा की जा रही है। जिला बदायूँ के थाना अलापुर में ग्राम कुंडेली के रहने वाले संतोष और उसका बेटा अर्जुन और इनके साथ राजवीर और उसके दो बेटे पृथ्वीराज तथा उज्जवल माहौल बिगाड़ रहे हैं ताकि नमाज़ रोकी जा सके। इरफ़ान आदि ने पुलिस अधीक्षक (नगर) से लिखित शिकायत की है कि 13 जून को जुमे की नमाज़ में भी अवरोध की आशंका है। इस मामले में नबीरा-ए-आला हज़रत ने शिकायतकर्ता इरफान, हुज़ूर अहमद, नसरुद्दीन, नसीर, नन्हे अली, शहाबुद्दीन, मुनासिब, कल्लू, आशिक, अहमद नबी, तौक़ीर, छोटे, जलील अहमद, पप्पू, चमन, असलम, बाबुउद्दीन, उसमान के साथ आरएसी की टीम को रवाना किया, जिसके बाद इन लोगों को कुछ राहत मिली है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने गाँव पहुँचकर सुरक्ष व्यवस्था का जायज़ा लिया और मस्जिद के पास सीसी टीवी की निगरानी के निर्देश दिए। हज़रत अदनान मियाँ के निर्देश पर आरएसी की ओर से इस मामले में आर ए सी महानगर अध्यक्ष सईद सिब्तेनी,सय्यद मुशर्रफ,मोहम्मद जुनैद,मुजफ्फर अली,फुरकान रज़ा, मोइद रज़ा रिजवान रज़ा इब्ने हसन,अफजल रज़ा,ताहिर रज़ा, साबिर रज़ा,आफताब हुसैन,इश्तियाक रज़ा,सलमान रज़ा, मोहम्मद अहमद सहित आर ए सी के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की गली नम्बर एक के रहने वाले किरायदारों में रात में जमकर लाठी डंडे चले , गुस्से में आकर महिला ने खुद अपने हाथ में चाकू मारकर घायल कर लिया घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज अरोरा ने बताया कुछ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले विकास और शेर सिंह ने मेरे बेटे बसंत अरोरा को उठा कर ले गए थे मारपीट की पुलिस से शिकायत की कोई कार्रवाई नहीं हुई । रविवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास मनोज अरोरा की पत्नी शालू अपने बेटे बसंत अरोरा से अपने दरवाजा पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी विकास बोला हमारे बारे में बात कर रहे हो विकास ने गाली देना शुरू कर दी शालू ने गाली देने का विरोध किया तभी लाठी डंडा लेकर विकास और शेर सिंह आ गए उन्होंने शालू और मनोज अरोरा उनके बेटे बसंत अरोरा पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तभी गुस्से में आकर शालू ने अपने हाथ में खुद चालू मार लिया शालू घायल हो गई परिवार बालों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की कैम्फर स्टेट कॉलोनी में सोमवार दोपहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब दो कारों में भीषण आग लग गई। कॉलोनी के गेट के पास खड़ी कारें कुछ ही देर में जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख कॉलोनी वासी सहम गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, कारें कॉलोनी की जर्जर और वर्षों से उपेक्षित जमीन पर पेड़ों के नीचे खड़ी थीं। इनमें एक कार साजिद पुत्र जमाल अहमद की थी, जबकि दूसरी कार सोनू पुत्र महेंद्र पाल की बताई जा रही है।
लापरवाही बनी हादसे की वजह?
स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः किसी ने वहां बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दी थी, जिससे सूखे पत्तों में आग लग गई और यह आग धीरे-धीरे कारों तक फैल गई।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
लापरवाह पार्किंग और उपेक्षित भूमि बनी खतरा
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हैडिल कॉलोनी की खाली जमीन में लंबे समय से वाहन खड़े किए जाते रहे हैं और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अब कॉलोनीवासी इस स्थल पर सुरक्षा घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं।
बरेली थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गोटिया निवासी बिक्की सागर का एक वर्षीय पुत्र यश पर कुत्ता ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें यश गंभीर रूप से घायल हो गया ,घायल को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों ने बताया यश एक बर्ष का है आज सुबह घर के बाहर दरवाजा पर खड़ा था हाथ में बिस्कुट का पैकेट था उसी दौरान आवारा कुत्ता आया उसने यश पर हमला कर दिया यश के सिर में गंभीर चोट आई है घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बरेली। जनपद बदायूं क्षेत्र में 19 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण कर घर लौट रही आशा कार्यकर्ता के हुए अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या की नृशंस घटना ने पूरे प्रदेश की आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं को झकझोर दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद प्रदेश भर की आशा कर्मियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात योगदान देने वाली महिलाओं की सुरक्षा ही जब सुनिश्चित नहीं है तो सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं? उक्त घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की बरेली टीम की आशा जिला अध्यक्ष शिववती साहू ने कार्यकर्ताओं ने साथ एक 7 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि पीड़िता के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा प्रदेशभर की आशा कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिला प्रशासन पर तय की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रसव संबंधी मौतों के मामलों में आशाकर्मियों को अकारण दोषी ठहराया जाता है। निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने के लिए सीएमओ की संस्तुति अनिवार्य की जाए और ऐसे मामलों में आशाकर्मियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। वर्ष 2019 से मार्च 2022 तक की बकाया प्रोत्साहन राशि तथा वर्ष 2024–25 की राष्ट्रीय अभियान से जुड़ी सभी बकाया रकम का भुगतान शीघ्र कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान शिव वती साहू जिला अध्यक्ष, सुनीता गंगवार जिला उपाध्यक्ष, माया देवी जिला सदस्य कमेटी सदस्य आदि मौजूद रही।
बरेली। थाना आवंला क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मन्दिर से एक जून को मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थी पुजारी राजीव त्रिपाठी निवासी रतनलाल वाली गली कस्बा व थाना आंवला द्वारा ठाकुरद्वारा मन्दिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति चोरी कर ले जाने के संबंध में सूचना दी, जिसके संबंध में थाना आवंला में मुकदमा पंजिकृत किया गया। चोरों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम ने चोर राजेश पुत्र रोशनलाल उर्फ हरीशंकर निवासी होली चौक संजयनगर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त राजेश की निशादेही से बिसौली रोड पर खडहर के पास से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (हनुमान जी, रामदरवार, लक्ष्मी गणेश) को बरामद किया गया। इसके उपरान्त अभियुक्त राजेश उपरोक्त की निशादेही पर सूफी कबाडी अभियुक्त सूफी मर्दान हसन पुत्र स्वर्गीय कमाल शाह निवासी अलीगंज स्टैन्ड कस्बा व थाना आँवला का नाम प्रकाश में लाते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सूफी मर्दान हसन उपरोक्त की निशादेही से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (लड्डू गोपाल, शेरो वाली माता, लक्ष्मी नरायन) को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा गया , अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि सचिन कुमार , उप निरीक्षक सतवीर कुमार , हेका महेशचन्द्र , कांस्टेबल रवि कुमार , कपिल कुमार मौजूद थे।
बरेली। भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लता पूर्वक ग्यारह साल पूरे होने पर मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के लोगो एवं भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की, आज़मनगर के होटल कोहिनूर पर ,इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सक्रीय सदस्य भाजपा शानू काज़मी, अकबर हुसैन,नाहिद बेग , मोइनुद्दीन कुरैशी , रेहान अहमद , नूर हसन ,अरबाज खान , राहुल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,लगातार मुस्लिमों को भाजपा में जोड़ रहे शानू काज़मी ने कहा हमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है,उन्होंने देश को मज़बूत बनाया बिना भेद भाव सबका साथ सबका विकास किया सबका विश्वाश जीता ,और मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मू तोड़ जवाब दिया,और पहलगाम हमले का बदला घर में घुसकर लिया।सभी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारेमुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 बर्ष होने पर मनाया जश्न
बरेली। भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लता पूर्वक ग्यारह साल पूरे होने पर मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के लोगो एवं भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की, आज़मनगर के होटल कोहिनूर पर ,इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सक्रीय सदस्य भाजपा शानू काज़मी, अकबर हुसैन,नाहिद बेग , मोइनुद्दीन कुरैशी , रेहान अहमद , नूर हसन ,अरबाज खान , राहुल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,लगातार मुस्लिमों को भाजपा में जोड़ रहे शानू काज़मी ने कहा हमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है,उन्होंने देश को मज़बूत बनाया बिना भेद भाव सबका साथ सबका विकास किया सबका विश्वाश जीता ,और मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मू तोड़ जवाब दिया,और पहलगाम हमले का बदला घर में घुसकर लिया।सभी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे और भारत माता की जय के नारे भी लगे। और भारत माता की जय के नारे भी लगे।
बरेली। किला थाना क्षेत्र की चावल मंडी में सोमवार को 6 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत बंदरों में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी बंदरों के शरीर नीले पड़े थे और मुंह से खून निकल रहा था। इससे जहर दिए जाने की आशंका है।
किला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया, 6 बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट भेजा गया है। दो घायल बंदरो को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संगठन ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि बंदरों को जानबूझकर जहर दिया गया है। वे जल्द ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बंदर अक्सर घूमते रहते हैं। लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
सीओ सेकेंड अजय कुमार ने बताया कि किला मंडी में पहले दो बंदरो की मौत हुई थी। जिसके बाद व्यापारियों ने उन्हें दफना दिया बाद में चार बंदरो की और मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद चार बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ मे एक घायल बंदर को भी आईवीआरआई में इलाज के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ठ हो पाएगी।
बरेली । अनंताय मानव सेवा महासभा ट्रस्ट की होटल स्काई हाइट्स, सी बी गंज में आज बैठक हुई, संगठन को मजबूत करने पर सार्थक चिंतन और मंथन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा के अन्दर समाज का नेतृत्व करने की क्षमता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन भी डॉ संतोष शर्मा द्वारा ही किया गया, जो उनके उत्कृष्ट समन्वय और नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हम समाज के लोगों के शासनिक और प्रशासनिक कार्यों को कराने का काम करेंगे। संगठन द्वारा कराए जाने पर चंदा प्रथा को खत्म करना,संस्था द्वारा जो निचले स्तर के हमारे समाज के लोग हैं, उनके अधिक से अधिक काम कराना उनकी मदद् करना और कराना, ब्लॉक और गांव स्तर तक समाज के कार्यक्रमों को कराना जिससे कि गांव तक हमारी पहचान बन सके और हमारी एकता सबको दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकांश लोग मेहनत कश है टेक्नोलॉजी शिक्षा के माध्यम से जुड़े हुए मजदूर हैं, परिवार का पालन करते हुए जीवन यापन करते हैं, लोगों के बीच जाकर अच्छा लगा किन्तु संस्कारों में कमी होने के कारण आए-दिन परिवारों में क्लेश होता रहता है और आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है और परिवार टूट रहें हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया हम समाज के बच्चों के शिक्षा मे आने वाली अध्चनों को दूर कर उनको शिक्षा ग्रहण करवाने में सहयोग करेंगे। सजे-संवरे इस सभागार में, हर चेहरे पर जो आत्मीयता, समर्पण और उत्साह दिख रहा है। वह निश्चित रूप से हमारे उज्जवल भविष्य की झलक है।इस संस्था का कार्य केवल मैथली ,मैथली ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज के लिए काम करना रहेगा,आगे आने वाले चुनाव में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना। इस अवसर पर महेश चंद्र शर्मा,उमेश शर्मा, रवि शर्मा,अशोक शर्मा,गोविंद शर्मा,राज शर्मा,महेश योगी, रामकृष्ण शर्मा प्रधान,डॉक्टर शिशुपाल शर्मा प्रधान,एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा,डॉक्टर सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान संख्या बी-09, राजेंद्र नगर में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बी-09 मकान के काले गेट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर मनजीत कौर ने विरोध किया, लेकिन जबरन प्रवेश पर पुलिस को अंदर एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में नग्न हालत में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी को कपड़े पहनाए गए और हिरासत में लिया गया। इनके पास से 135 पैकेट कंडोम (मार्का डीलक्स निरोध, काले रंग के) 6 इस्तेमाल किए गए खुले कंडोम (बैंगनी रंग के) 2 प्लास्टिक शीशी नारियल तेल (डाबर अनमोल गोल्ड) 2 पत्ते दवा “मैनफोर्स स्टे लांग” 3 मोबाइल फोन: OPPO एंड्रॉयड, LAVA कीपैड, Redmi एंड्रॉयड, ₹1350 गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते: . मनजीत कौर (42) पत्नी: स्व. आर्शीवादम बेनेडिक्ट पिता: गुरदीप सिंह निवासी: बी-09, राजेंद्र नगर, प्रेम नगर, बरेली . मोहम्मद सोहेल (21) पिता: मोहम्मद यासीन निवासी: अध कटा, मोहल्ला रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली . सुमित सागर (32) पिता: विजेंद्र पाल सागर निवासी: सुर्खा बानखाना, दुर्गा मंदिर वाली गली, प्रेम नगर, बरेली नन्ही पत्नी (30): जीतराम निवासी: चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, बरेली मुख्य आरोपी मनजीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रुपये कमाने के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति करवाती थी। वह न सिर्फ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, बल्कि मोहम्मद सोहेल और सुमित सागर मिलकर ग्राहक लाते थे। उनसे लिए गए पैसे को सभी में बांटा जाता था। सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।