Rashtra Jagat Breaking
March 22, 2026

बरेली

स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारियों ने स्टाफ को पीटा, सरकारी फाइलें भी फाड़ी


बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सनसिटी पावर हाउस पर शनिवार दोपहर अचानक बवाल हो गया। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और लाइनमैन बुलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा कि कर्मचारियों ने जेई के स्टाफ पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अवर अभियंता नीरज पंवार के अधीन कार्यरत राहुल कुमार (टीजी-2) से कंपनी के दो कर्मचारियों ने लाइनमैन बुलाने को कहा। जब राहुल ने वजह पूछी तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। इसी बीच उनके चार और साथी वहां आ धमके और राहुल से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह राहुल को छुड़ाया। इसी दौरान आरोपियों में शामिल गोल्डी, मोनिस शंखधार और उनके तीन साथी पावर हाउस में रखे सरकारी दस्तावेजों पर टूट पड़े और लॉग शीट व शिकायत रजिस्टर फाड़ डाले।
घटना के बाद कर्मचारियों में रोष है। जेई नीरज पंवार ने आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। इज्जतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर

शोधकर्ताओं के लिए सुनहरा मौका इस क्षेत्र में बच्चे भी कर सकते हैं भविष्य का निर्माण

राष्ट्र जगत संवाददाता।

जनपद शाहजहांपुर की तहसील पुवायां के रहने बाले प्रो डॉ निशिथ गुप्ता एचओडी ने रचा इतिहास बीआईटीएस-पिलानी का हैदराबाद कैंपस विज्ञान का एक नया सितारा बनकर उभर रहा है।

बरेली/डॉ निशिथ गुप्ता एचओडी का कहना है की शोधकर्ताओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है जो बच्चे इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं बह बायोसाइंस अनुसंधान केंद्र हैदराबाद आ सकते हैं।
iPEARL @ BITS-Pilani: भारत का प्रमुख बायोसाइंस अनुसंधान केंद्र
हैदराबाद के हरे-भरे क्षेत्र मे बीआईटीएस-पिलानी का हैदराबाद कैंपस विज्ञान का एक नया सितारा बनकर उभर रहा है। यहां स्थित iPEARL (इंट्रासेल्युलर पैरासाइट एजुकेशन एंड रिसर्च लैब्स) अपनी अद्वितीय अनुसंधान उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है।

परजीवियों पर अग्रणी अनुसंधान iPEARL में टोक्सोप्लाज्मा, ईमेरिया और प्लाज्मोडियम जैसे सूक्ष्मजीवों पर शोध होता है,टोक्सोप्लाज्मोसिस, कोक्किडियोसिस और मलेरिया का कारण बनते हैं। ये बीमारियाँ वैश्विक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया की 30% जनसंख्या टोक्सोप्लाज्मा से संक्रमित है, और मलेरिया से हर साल 300-500 मिलियन मामले होते हैं। कोक्किडियोसिस भी विश्व स्तर पर मुर्गी और पशुधन के लिए एक बड़ा खतरा है।
विद्वानों का समर्थन iPEARL की परियोजनाओं में अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल होते हैं, जो विद्वानों को विदेश में अनुसंधान के अवसर प्रदान करते हैं। यहां के विद्वान विभिन्न देशों से आते हैं, जिससे सांस्कृतिक और बौद्धिक विविधता को बढ़ावा मिलता है। iPEARL विद्वानों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है और प्रमुख वैज्ञानिकों को आमंत्रित करता है। नेतृत्व और भविष्य की योजना प्रो. डॉ. निशिथ गुप्ता एचओडी, डॉ. रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, और सुश्री गीतांजलि जरुगुमल्ली के नेतृत्व में, iPEARL अनुसंधान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाता है। उनकी प्रतिबद्धता अनुसंधान उत्कृष्टता के प्रति है। निष्कर्ष मजबूत बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थनकारी वातावरण के साथ, iPEARL भारत में परजीवी रोगों के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र बन गया है।

पुवायां के रहने बाले प्रो डॉ निशिथ गुप्ता एचओडी ने रचा इतिहास

शाहजहांपुर की तहसील बीआईटीएस-पिलानी का हैदराबाद कैंपस विज्ञान का एक नया सितारा बनकर उभर रहा है।डॉ निशिथ गुप्ता एचओडी का कहना है की शोधकर्ताओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है जो बच्चे इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं बह बायोसाइंस अनुसंधान केंद्र हैदराबाद आ सकते हैं

iPEARL @ BITS-Pilani: भारत का प्रमुख बायोसाइंस अनुसंधान केंद्र
हैदराबाद के हरे-भरे क्षेत्र मे बीआईटीएस-पिलानी का हैदराबाद कैंपस विज्ञान का एक नया सितारा बनकर उभर रहा है। यहां स्थित iPEARL (इंट्रासेल्युलर पैरासाइट एजुकेशन एंड रिसर्च लैब्स) अपनी अद्वितीय अनुसंधान उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है।

परजीवियों पर अग्रणी अनुसंधान iPEARL में टोक्सोप्लाज्मा, ईमेरिया और प्लाज्मोडियम जैसे सूक्ष्मजीवों पर शोध होता है,टोक्सोप्लाज्मोसिस, कोक्किडियोसिस और मलेरिया का कारण बनते हैं। ये बीमारियाँ वैश्विक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया की 30% जनसंख्या टोक्सोप्लाज्मा से संक्रमित है, और मलेरिया से हर साल 300-500 मिलियन मामले होते हैं। कोक्किडियोसिस भी विश्व स्तर पर मुर्गी और पशुधन के लिए एक बड़ा खतरा है।

विद्वानों का समर्थन iPEARL की परियोजनाओं में अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल होते हैं, जो विद्वानों को विदेश में अनुसंधान के अवसर प्रदान करते हैं। यहां के विद्वान विभिन्न देशों से आते हैं, जिससे सांस्कृतिक और बौद्धिक विविधता को बढ़ावा मिलता है। iPEARL विद्वानों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है और प्रमुख वैज्ञानिकों को आमंत्रित करता है।

नेतृत्व और भविष्य की योजना प्रो. डॉ. निशिथ गुप्ता एचओडी, डॉ. रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, और सुश्री गीतांजलि जरुगुमल्ली के नेतृत्व में, iPEARL अनुसंधान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाता है। उनकी प्रतिबद्धता अनुसंधान उत्कृष्टता के प्रति है।
निष्कर्ष मजबूत बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थनकारी वातावरण के साथ, iPEARL भारत में परजीवी रोगों के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र बन गया है।

शाहदाना वली सरकार के उर्स का पोस्टर जारी हुआ

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली मोमिन खान रिपोर्ट

आज दिनांक 3,9,25,को हर साल की तरह इस साल भी उर्स ए शाहदाना वली को लेकर दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी किया गया कार्यक्रम के संबंध में दरगाह के मुतवल्ली साहब अब्दुल वाजिद खा नूरी बब्बू मिया ने बताया सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक 24 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा उर्स की तैयारी शुरू हो चुकी है सरकार शाहदाना वली के चाहने वाले जायरीन मुंबई दिल्ली बनारस पंजाब उत्तराखंड आदि जगहों से उर्स में शिरकत करने बड़ी तादात में बरेली शरीफ पहुंचते हैं,

मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने प्रशासन अपील की
आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम किया जाए सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए व बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए दरगाह के आसपास जो रोड खराब है उनको ठीक कराया जाए जल्द से जल्द
शाहमतगंज पुल के नीचे जो मरकरी खराब है उनको बदलवाया जाए,प्रोग्राम में मुख्य रूप से वसी अहमद,युसूफ इब्राहिम,तौसीफ खान,गफूर पहलवान,मिर्ज़ा शाहाब बेग,अब्दुल सलाम नूरी,गिलवर खा,खलील कादरी,सलीम रज़ा,शान खा,सईद खा,शहजाद अंसारी,हाजी अजहर बेग, जावेद खा,गुल्लन खा,निसार पहलवान,भूरा साबरी शिरोज़ सैफ कुरैशी,आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे

साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार , करोड़ों का ट्रांजैक्शन उजागर

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को साइबर फ्रॉड के पैसों को ठिकाने लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रेमनगर मय फोर्स व साइबर क्राइम टीम के साथ धोबी चौराहा से डीडी पुरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े रेलवे लाइन के पास से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुशर्रफ निवासी परतापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर , अब्दुल रज्जाक उर्फ पिंटू निवासी चौधरी तालाब, थाना किला, निशांत श्रीवास्तव निवासी जोहरपुर, थाना सीबीगंज , शिवम गोस्वामी निवासी चौधरी तालाब फाटक, थाना किला को गिरफ्तार किया है
फरार आरोपियों में हामिद, मोहित और जीशान के नाम सामने आए हैं।
पुलिस की बरामदगी
कार्रवाई में पुलिस ने 6 मोबाइल फोन आईफोन, ओप्पो, रियलमी, सैमसंग आदि , 3 मोटरसाइकिलें, नकदी, फर्जी आधार कार्ड और बैंक की जमा रसीदें बरामद कीं।
कैसे चलता था खेल
पकड़े गए आरोपी मुशर्रफ ने पूछताछ में बताया कि वह साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। गिरोह के सदस्य गरीब और अशिक्षित लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और उनके एटीएम, पासबुक व यूपीआई आईडी अपने पास रख लेते थे। इन खातों के जरिए देशभर से साइबर ठगी के पैसे ट्रांजैक्ट कर अन्य खातों में जमा कराए जाते थे। बदले में गिरोह को मोटा कमीशन मिलता था।पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी, साइबर थाना प्रभारी नीरज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

दो स्कूटी व दो मोटरसाइकिल बरामद

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शारीक पुत्र भूरा निवासी पिपलिया मिर्स थाना केमरी, जिला रामपुर वर्तमान पता प्रीत विहार, थाना रमपुरा, रुद्रपुर, उत्तराखंड और सुहैल पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी किला कटघर, थाना किला, बरेली वर्तमान पता आदर्श कालोनी, थाना रमपुरा, रुद्रपुर, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग तहरीरों के आधार पर वाहन चोरी के मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उदयपुरखास पहुंची, जहां दोनों अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ और ई-चालान एप से जांच में यह स्कूटी चोरी की निकली। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि उन्होंने स्कूटी को डी.डी.पुरम स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने से चोरी किया था और बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कस्बा बहेड़ी से भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल के खिलाफ पहले भी थाना प्रेमनगर में दर्ज है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी, उनि दीपक वर्मा चौकी प्रभारी डेलापीर, उनि अक्षय त्यागी , उनि प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी कोहाडापीर, कांस्टेबल रोहित, मनीष मौजूद थे।

अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ता ने पीड़ितों को धमकाया तमंचे के साथ गिरफ्तार


( राष्ट्र जगत संवादाता)
फरीदपुर : फतेहगंज पूर्वी अतु नगला निवासी अधिवक्ता राकेश ने अपने खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित परिवार को फोन पर धमकियां दी अधिवक्ता राकेश ने दो दिन पहले दंपति और उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी और पीड़ित की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर राकेश के खिलाफ मुकदमा करा दिया आरोपी ने फिर से पीड़ित परिवार को फोन पर गांव से भागने की धमकी दी और अपहरण करने की भी धमकी दी जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिया तो पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए उसके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी है पुलिस ने देर रात आरोपी राकेश को तमंचे और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया पुलिस का कहना है कि राकेश अधिवक्ता है और वह अधिवक्ता की आड़ लेकर अपराध करता है और गांव व नगर में गुंडागर्दी करता है उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं वही फरीदपुर न्यायालय में पुलिस द्वारा आरोपी को पेश करने पर फरीदपुर के अधिवक्ताओं ने हंगामा काटा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तमंचे के साथ अधिवक्ता राकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं

चुटियां गैंग के सदस्यों ने ग्राम में बंदूक दिखाकर फैलाई दहशत

बरेली थाना फतेहगंज पश्चि. के ग्राम भोलापुर शंखापुर निवासी जोगेंद्र सिंह , सौरभ , नन्हू उर्फ सुरेंद्र , गौतम सिंह सभी नाबालिग बच्चों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है ।
आए दिन यह बच्चे अपने नाजायज असलहा बंदूकें लेकर शाम को खेतों में निकल जाते है ।
वहां के लोगों के आए दिन परेशान करना इनका रोज काम है।
क्षेत्रवासियों के हिम्मत न जुटाने के कारण इनका भय लोगो के प्रति बढ़ता जा रहा है ।

खूंखार कुत्तों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के द्वारा खूंखार कुत्तों को पकड़ने और सुप्रीम के निर्देशों के अनुसार इस मामले में तुरत समुचित कारवाई करने की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय को सौंपा गया उनसे मांग की गई कि शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग तथा महिलाएं निर्भीक होकर बाहर निकलने में डर रहे हैं आए दिन घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हाल के निर्देशों को तुरत सख्ती से लागू करना चाहिए इन कुत्तों को पकड़ कर इनकी नसबंदी की जाए और रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाए ताकि इन कुत्तों के आतंक से बचाव हो सके और लोगों का डर दूर हो सके।
ज्ञापन देने वालों में संयोजक संजीव मेहरोत्रा सह संयोजक सुधीर उपाध्याय हरीश कुमार, मुकेश सक्सेना जगन्नाथ वी के सक्सेना ,अनूप कुमार, जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।

दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता , युवती ने आहत होकर फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बंशी नगला में दहेज प्रकरण से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन शादी से पहले ही वर पक्ष ने दहेज कम मिलने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया और युवती को धमकाया। मानसिक तनाव से परेशान युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया गरीब परिवार से है घरों में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं 18 वर्षीय रिमझिम की शादी का रिश्ता बंशी नगला में ही शिवांग नाम के लड़के से तय हुआ था । रिमझिम की शादी दीपावली के आसपास होनी थी शादी का रिश्ता होने के बाद शिवांग दहेज की मांग करने लगा वह दहेज में मोटरसाइकिल और शीशम की लकड़ी का बेड व अन्य चीजों की मांग करने लगा। पीड़ित परिवार के अनुसार जब शादी का रिश्ता तय हुआ था तब लड़के बालो ने उस समय कहा था हमको दहेज में कुछ नहीं चाहिए लेकिन बाद में दहेज की मांग करने लगे शिवांग ने रिमझिम को फोन करके दहेज की मांग करता था। रिमझिम ने हर बार शिवांग की मांग को ठुकराते हुए मना कर दिया। पीड़ित परिवार के  अनुसार शिवांग ने लड़की को धमकाया और रिश्ता तोड़ दिया। रिमझिम ने गुस्सा में आकर आंगन में लगे कुंडा में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उस समय घर में कोई नहीं था रिमझिम अकेली थी मां काम पर गई हुई थी मां जब घर पर वापस आई उसने देखा रिमझिम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी परिवार बालों ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।