Rashtra Jagat Breaking
May 13, 2026

शिव मंदिर मढ़ीनाथ में गो सेवा का सराहनीय कार्य, श्रद्धालुओं ने गाय-नंदी को खिलाया चारा


बरेली। गो नन्दी सेवा ट्रस्ट की ओर से आज शिव मंदिर मढ़ीनाथ परिसर में गाय और नंदी जी को चारा खिलाकर सेवा का पुण्य कार्य किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ सेवा का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विकास सक्सेना (नीटू), कमल सक्सेना, तरुण सक्सेना, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना (हनी), विक्की सक्सेना, अभिषेक नाथ सक्सेना, प्रवीन सक्सेना, अमन सक्सेना, नन्नू भाई, ध्रुव, श्रेयस्थ, मानस, भोलू भाई, गुड्डन, वंश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *