Rashtra Jagat Breaking
March 23, 2026

बरेली

मदरसे के बच्चों ने मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली मोमिन खान रिपोर्ट
आज दिनाक 15 अगस्त 2025 को जामिया तहसीनिया ज़िया उल उलूम में शहज़ादा ए तहसीन ए मिल्लत मौलाना इंजीनियर सोहैब रज़ा ख़ान की सरपरस्ती में एक प्रोग्राम जश्ने आज़ादी ए वतन का आयोजन किया गया जिसमे तमाम असातिज़ा इकरान और तलबा ने हिस्सा लिया और देश प्रेम की भावना में सराबोर होकर तराना सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पढ़हा और अपने वतन ए अज़ीज़ से मोहब्बत का इज़हार किया

आकाश बेट्स हॉस्पिटल द्वारा आम जनमानस के लिए निशुल्क ओपीडी की शुरुआत

दैनिक राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । आकाश बेट्स डॉग कैट हॉस्पिटल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस विशेष के तहत, हेलमेट वितरण में मिले अपार प्यार को आगे बढ़ाते हुए निःशुल्क परामर्श ओपीडी की शुरुआत महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ –डॉक्टर दीक्षा गंगवार ने सोम–शुक्र | सुबह 9–11 बजे ओपीडी का शुभारंभ स्व. केसर सिंह गंगवार के कार्यालय में उनके सुपुत्र श्री विशाल गंगवार द्वारा किया गया
गईं आकाश गंगवार ने कहा कि आज़ादी का असली अर्थ है – एक-दूसरे के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों की रक्षा करना।

एस एस वी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । एस एस वी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर बरेली में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया । जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण जी की भेषभूषा के परिधान धारण किए हुए थे ।बच्चों ने राधाकृष्ण जी के एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए जिसने आज विद्यालय प्रांगण को गोकुल जैसा स्वरूप दे दिया ।
विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण सादगी के प्रतीक थे, और सारथी के रूप में उनकी भूमिका इसका प्रमाण है। इससे हम यही सीखते हैं कि हमें हमेशा विनम्र और उदार रहना चाहिए। इसलिए अपने जीवन में हमेशा विनम्र बने रहें। यह आपको ईमानदार लोगों के साथ सच्चे रिश्ते बनाने में मदद करता है।
प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से सीख मिलती है कि जीवन में कभी अभिमान नहीं करना चाहिए। श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत उठाया और मां ने पूछा तुमने अकेले कैसे इतना भारी पर्वत उठा लिया। तब श्रीकृष्ण ने कहां नहीं मां सब ग्वाल-बाल ने मिलकर उठाया था। गोकुल के माखन का ही कमाल है जो उसे खाकर इतने शक्तिशाली बने और सबने मिलकर गोवर्धन पर्वत उठा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं कोमल ,नेहा ,पूर्णिमा और कंचन ने भी सहयोग किया ।

बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर में भव्य प्रदोष पूजन के साथ समाप्त हुआ दिव्या श्रावण मास

बरेली (राष्ट्र जगत समाचार) : श्री राधा कृपा संकेतन सेवा ट्रस्ट के पावन तत्वावधान में बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर शाहाबाद पुलिस चौकी नाथ नगरी बरेली पर दिव्या श्रावण मास जो की 11 जुलाई से प्रारंभ होकर के 11 अगस्त तक मनाया गया जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 12 तारीख को भव्य प्रदोष पूजन एवं भंडारे के साथ की गई प्रदोष पूजन के मुख्य यजमान विवेक सक्सेना रहे कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा की पावन सानिध्य में यह श्रावण मास महोत्सव दिव्य आनंद के साथ मनाया गया प्रत्येक दिन अलग-अलग यजमानों के द्वारा बाबा का दिव्य श्रृंगार हुआ महारुद्र अभिषेक हुआ आचार्य पंडित नीलेश मिश्रा ने विधिवत वेद मंत्रों के साथ में पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में महादेव का शिवार्चन करवाया कभी गन्ने के रस से कभी शहद से कभी दूध से कभी गंगाजल से भगवान का दिव्य अभिषेक हुआ पूर्णाहुति के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने महादेव का अर्चन किया बेलपत्र अर्पण करी और महादेव का अभिषेक किया विशेष रूप से हरिद्वार से मां गंगा का पावन जल मांगा करके महादेव का महा रुद्राभिषेक करवाया गया और दिव्य श्रृंगार किया गया बाबा विभूति नाथ जी मंदिर जो अत्यंत प्राचीन मंदिर में आता है इसकी कथा अत्यंत प्राचीन है बड़ा महत्व है यहां की आभा प्रभा का जो व्यक्ति एक बार बाबा के श्री चरणों में आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ऐसी मान्यता है ऐसे बाबा श्री विभूति नाथ जी का अर्चन सभी ट्रस्टों के सदस्यों ने मिलकर की किया कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव शुभाष शर्मा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल सक्सेना ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीपक जोशी मनु शर्मा अमित मिश्रा मेंबर सिंह गौरव शशांक राजीव पांडे संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

बदायूं में रूपेंद्र सिंह लांबा द्वारा अपने माता-पिता की याद में लगया छठा प्याऊ

राष्ट्र जगत समाचार (निधी गुप्ता) : पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं की कार्य योजना के अंतर्गत समिति के सदस्य रूपेंद्र सिंह लांबा द्वारा अपने माता-पिता की याद में एक प्याऊ बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन फातिमा रजा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आबिद रजा पूर्व राज्य मंत्री द्वारा किया गया आबिद रजा एवं फातिमा रजा को समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।यह प्याऊ ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाया गया है इस पर प्याऊ के बनने से वहां से निकलने वाले हर राहगीर को शीतल जल पीने को मिलेगापंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा बदायूं नगर में यह छठा प्याऊ लगाया गया है इससे पहले पांच प्याऊ समिति द्वारा लगवाए जा चुके हैं एवं सभी प्याऊ पर हर समय ठंडा पानी रहता है। कोई भी कमी आने पर तत्काल ठीक करा दिए जाते हैं।आज के इस कार्यक्रम में अशोक खुराना वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा अपने विचार रखे गए। समिति के अध्यक्ष बिनी नारंग ने समिति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में आबिद रजा द्वारा एवं फातिमा रजा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए आज किस कार्यक्रम में समिति के समस्त सदस्यों के अलावा डी के चड्ढा सरदार मंजीत सिंह प्रितपाल सिंह जीत सिंह डॉ रविंद्र सिंह डॉक्टर अजीत पाल सिंह गिरीश जुनेजा ज्योति मेहंदी रता गुरविंदर पाल धमीजा जितेंद्र सिंह नरूला अंकित मल्होत्रा मनीष जुनेजा राजीव त्रिखा आदि सज्जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया।

राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

यूपी न्यूज़ डेस्क : राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर देश की रक्षा और जनता की सेवा में दिन-रात तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी गई। संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने सावन और रक्षाबंधन का त्योहार खुशहाली से मनाने की शुभकामनाएं देते हुए थाना बरादरी प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे और उनकी टीम को बधाई दी।इस अवसर पर जिला संयोजक अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव, सेजल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

राखी के धागों में बंधा भरोसा, रक्षाबंधन ने बढ़ाई रिश्तों की मिठास

संवाददाता राजकुमार श्रीवास्तव

पीलीभीत। रक्षाबंधन का पर्व इस बार जिले में अपनापन और भाईचारे का संदेश देकर गया। हिंदू बहनों ने अपने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ दी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा और स्नेह का वचन निभाने का भरोसा जताया।
त्योहार की रौनक घर-घर में नजर आई। मिठाइयों की मिठास और राखी के रंग-बिरंगे धागों ने माहौल को खुशियों से भर दिया। मोहल्लों और गलियों में सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों के घर पहुंचना शुरू हो गया। राखी का यह बंधन केवल खून के रिश्तों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी मोहब्बत और सौहार्द की मिसाल भी बना। एक ही मोहल्ले के लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, इस दिन एक-दूसरे के साथ बैठकर जश्न मनाते और मिठाई बांटते नजर आए। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश दे गया कि रक्षा का वचन केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में निभाया जाता है, और प्रेम के धागे हर दीवार को तोड़ सकते हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार पर रिश्तो का अनोखा बंधन देखने को मिला

राष्ट्र जगत संवाददाता दुष्येंद्र कुमार

रोडवेज बस से सफर करते समय खूबसूरत रिश्ते ने लिया जन्म जो चलेगा आखिरी सांसों तक

1 साल बाद मुंह बोले भाई आया फोन कहा बहन राखी नहीं बांधोगी

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्यार भरा दृश्य देखकर बैरियर 2 चौकी के चौकी के समस्त स्टाफ भी अपनी कलाई बहन ज्योति के आगे कर दी।

मुंह बोले भाई ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते खून के नहीं बल्कि संबंधों और एहसास के होते हैं।

राष्ट्र जगत संवादाता

बरेली में रक्षाबंधन के इस खूबसूरत त्यौहार पर एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला 1 साल बाद मुह बोल भाई का आया फोन कहां बहन बाध दो राखी इस रिश्ते में यह सिद्ध कर दिया कि
यह रिश्ते खून तक ही सीमित नहीं दिलों और एहसास को जोड़ने का अनोखा बंधन है जिसकी मिसाल रोडवेज बस स्टेशन पर देखने को मिली रोडवेज बस लेकर बरेली पहुंचे कंडक्टर भाई ने साल भर बाद अपनी बहन को फोन किया बहन राखी बांधने नहीं आओगी,
फिर क्या था बहन ने तुरंत रोडवेज बस स्टेशन पहुंचकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी उसे मिठाई खिलाकर उसकी बालाएं ली वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के प्रति प्रेम की हिलोरे उठ रही थी,
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी अपनी कलाई इस बहन के आगे कर। और सदैव के लिए भाई बनकर सुरक्षा का वादा दिया। यह रिश्ता साल भर पहले रक्षाबंधन के दिन रोडवेज पर ही बना था। साल भर पहले ड्राइवर भाई ने अपनी बहन का नंबर लिया था। साल भर बाद रक्षाबंधन के दिन बरेली में बस लाते ही अपनी बहन को फोन लगाकर इस रिश्ते को अमर कर दिया। ऐसे दृश्यों से समाज में राखी का रिश्ता मजबूत होता है!
ऐसे दृश्यों को देखकर ममता, सुरक्षा, प्रेम, रिश्तो की खूबसूरती का एहसास होता है।
बहन स्वयं विद्युत विभाग में कार्यरत है बहन ज्योति श्रीवास्तव ने बताया पिछली बार रोडवेज बस से जाने पर इस खूबसूरत रिश्ते में जन्म लिया जो सांसों के साथ चलता रहेगा

20 वर्षों से मुस्लिम महिलाओं से बंधवा रहे राखी

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। रक्षा, शान्ति,एकता और सदभाव का पर्व रक्षा बंधन का पर्व मानव सेवा क्लब ने बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा पिछले 20 वर्षों से 2 मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाकर सौहार्द और सदभावना का परिचय दे रहे हैं।आज शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर उन्होंने क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर जखीरा निवासी पोस्ट वार्डन आसिया अली और मलूकपुर निवासी पूर्व सभासद शमीम बानों से राखी बंधवाकर एकता और सदभाव की मिसाल पेश की।

महिलाओं ने धूम धाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा द्वारा तीज महोत्सव बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने बताया हम हर साल महिलाओ की प्रतिभा को जागरुक करने के तीज का कार्यक्रम करते हैं जिसमें सभी महिलाये अपना टेलेंट कर पाती है गेम गाने डान्स सभी महिलाओं द्वारा किया गया जिसमे तीज का ताज डा. वन्दना सक्सेना के सिर सजा इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर मंडल सचिव नीतु गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष सुमन भाटिया , मंडल उपाध्यक्ष डा वन्दना सक्सेना , कुमकुम , राधा शर्मा , मोना , सोनल पारो प्रीति राजदुलारी आदि सभी ने प्रतिभाग किया ।