Rashtra Jagat Breaking
March 23, 2026

बरेली

सीएम के दौरे से पहले एडीजी, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान


~कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश~
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को बरेली दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा को लेकर आला अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया।
एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने पंडाल की व्यवस्था, सुरक्षा घेरे, हेलीपैड से लेकर रास्तों तक का गहन निरीक्षण किया।
भीड़ नियंत्रण से लेकर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की पूरी योजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई। रूट डायवर्जन, पार्किंग, मीडिया व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर भी खास निर्देश जारी हुए।
पुलिस कर्मियों को चेताया गया कि कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और समय की पाबंदी सर्वोपरि होगी। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत कई विभागीय अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वाधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का पंचम मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिव कालिका मंदिर, तकिया चौक, नई बस्ती, बरेली में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे हनुमान जी की वंदना से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं हनुमान भक्तों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय माहौल में पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयघोष से गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा कि
“भगवा हिन्दू सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कृति है — जिसका आधार भक्ति, सेवा और राष्ट्रभक्ति है। ऐसे आयोजनों से यही संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।”कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दीपक दीपक शर्मा जी,शिखर अग्रवाल,कशिश सक्सेना,महेश अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,लक्ष्य अग्रवाल,पुलकित जौहरी,सुनील रंजन,अमित अग्रवाल आदि भक्त उपस्थित रहे

सुभाष नगर में 90 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी, बड़ा हादसा टला

बरेली, सुभाष नगर –खालसा स्कूल की गली, खन्ना बिल्डिंग के पीछे स्थित एक 90 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे अचानक धराशायी हो गई। यह बिल्डिंग प्रीतम लाल खुराना की थी, जो पिछले कई वर्षों से अपने नए मकान में रह रहे हैं। यह पुराना मकान मिट्टी और सुर्खी से बना हुआ था और वर्षों से बंद पड़ा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह पुरानी बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी, जिसकी जानकारी पहले भी मकान मालिक को दी गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। बिल्डिंग का शेष हिस्सा अभी भी खड़ा है और वह भी कभी भी गिर सकता है। यह हिस्सा मुख्य सड़क की ओर है, जहां रोज़ाना आवागमन बना रहता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

गिरते समय मकान के पास ही रहने वाले राजू खुराना और उनकी पत्नी बबीता खुराना बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बबीता खुराना उस समय घर के बाहर थीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी कई पुरानी, जर्जर और खाली पड़ी इमारतें हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे भवनों का सर्वे कराया जाए और खतरनाक भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई जानमाल का नुकसान न हो।

सिन्धु नगर में श्री झूलेलाल चालीसा का शुभारंभ

बरेली । झूलेलाल मंदिर सिन्धु नगर में श्री झूलेलाल चालीसा का शुभारंभ हुआ यह दिनांक 4.8.25 आज बीसवें दिन जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया जिसमें महिलाओं ने सिंधी गीत गा कर माहौल को हर्षमय बना दिया उपस्थिति सभी महिला व पुरुषों ने पारम्परिक डांडिया व डांस कर व हर्षोल्लास व प्रेम से मनाया जिसका समापन 40 दिन बाद दिनांक 24.8.25 को बड़ी धूमधाम से विश्राम किया जाएगा
रोजना कौहर ,तहरी, पैकेट व शर्बत आदि का प्रसाद वितरण किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित जय किशन वतवानी, प्रदीप देवनानी, गौरव जावरानी, गिरधर खट्टर, गीत वाधवानी, राजेश मूरजानी, प्रदीप करियानी, रेखा वतवानी, निधी वतवानी,जया करियानी, भागवानी देवी, मीरा जावरानी , आदि उपस्थित रहे

रोटरी क्लब रुहेलखण्ड बरेली के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव

रोटरी क्लब ऑफ़ रुहेलखण्ड बरेली के तत्वाधान में तीज महोत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम राजेन्द्र नगर स्थित एक होटल में मनाया गयाl जिसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें क्लब की महिलाओं ने सदस्यों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल किया । इस कार्यक्रम में अशिंका गुप्ता पत्नी अग्रिम गुप्ता को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में साक्षी शर्मा, रिद्धिमा शर्मा,नेहा गुप्ता, सीमा रैक्रीवाल, अनुपमा, शालिनी, निशा, पूजा, , लीना, सीमा, रीति, शोनिका आदि उपस्थित थीं । कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों अध्यक्ष नितिन, सचिव साहिल, संजय, कुल भूषण, संजीव, अग्रिम,आदि का सहयोग रहा

राष्ट्र जागरण महिला मोर्चा ने की नाथ नगरी परिक्रमा

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा संस्थापक / मुख्य सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से श्रावण माह में नाथ नगरी की परिक्रमा बाबा मढ़ीनाथ से शुरू होकर तपेश्वर नाथ पर सम्पन्न होती है इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पप्पू भरतौल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ हुई इस मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह ने फूलों से स्वागत कर परिक्रमा को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू किया। ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा शुरू हुई, परिक्रमा मार्ग में बाबा भोले के जयकारों के साथ सभी ने झूमते नाचते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा पशुपति नाथ मंदिर से पीलीभीत बायपास होते हुए बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिरों में जल अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए सभी ने जयकारों के साथ बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती कर परिक्रमा का समापन किया। इस दौरान राम गंगा पर विशाल भंडारे आयोजित कर भक्तजनों को भंडारा का प्रसादी वितरण भी किया गया इस दौरान नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार रहे, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , अमोद शर्मा सह संयोजक में , सचिन श्याम भारतीय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, अंकुर चौहान, आशीष मौर्य, विमल भारद्वाज , मनोज शर्मा , गिरीश प्रियंका कपूर , अनुराधा सक्सेना , आशुतोष शर्मा रहे इस मौके पर महिला संगठन के सदस्यों में बेबी शर्मा , डॉक्टर बंदना सक्सेना , सुषमा गौतम , सीमा गुप्ता , सुरभि चौहान , आरती गुप्ता , गीता दोहरे , दीक्षा भारद्वाज , अनीता गुप्ता , सुमन भाटिया , मोनिका सिंह , अर्चना आर्य , युवा संगठन में आकाश सक्सेना , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना , आयुष गुप्ता , पंकज वॉश , विजय शर्मा , अनिल मिश्रा , राकेश प्रजापति , सुशील भास्कर , धीरेन्द्र दीक्षित , विनीत , दीपू ,शिवम् शुक्ला , सुधीर यादव , पंकज मिश्रा एडवोकेट , विचित्र शंखधर , संजय गुप्ता , संजय मिश्रा , जीतू देवनानी , रचित अग्रवाल , शरद शर्मा , अनिल कश्यप , पप्पू मौर्य , गोपाल भारद्वाज , करण श्रीवास्तव , हृदयनारायण , आशीष सक्सेना , मुख्य रूप से सहयोगी में गोविंद टिकियानी ,अमित मिश्रा ,
सहयोग रहा ।

2 वर्षीय स्मिता ने पहली बार कछला से लाकर गंगाजल, धोपेश्वर नाथ में किया जलाभिषेक

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के विहारीपुर कसग्रान निवासी नितेश गुप्ता की 2 वर्षीय पुत्री स्मिता गुप्ता ने अपने जीवन का पहला कांवड़ यात्रा अनुभव सोमवार की रात को पूर्ण किया। अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से कछला गंगा पहुंचकर स्मिता ने पवित्र जल एकत्र किया और फिर बरेली लौटकर धोपेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इतनी छोटी उम्र में आस्था से जुड़ाव और श्रद्धा का यह उदाहरण लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी स्मिता के इस प्रयास की सराहना की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राष्ट्र जागरण ने नाथ नगरी परिक्रमा कर की समृद्धि और खुशहाली की कामना

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा संस्थापक / मुख्य सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से श्रावण माह में नाथ नगरी की परिक्रमा बाबा मढ़ीनाथ से शुरू होकर तपेश्वर नाथ पर सम्पन्न होती है इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पप्पू भरतौल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ हुई इस मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह ने फूलों से स्वागत कर परिक्रमा को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू किया। ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा शुरू हुई, परिक्रमा मार्ग में बाबा भोले के जयकारों के साथ सभी ने झूमते नाचते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा पशुपति नाथ मंदिर से पीलीभीत बायपास होते हुए बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिरों में जल अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए सभी ने जयकारों के साथ बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती कर परिक्रमा का समापन किया। इस दौरान राम गंगा पर विशाल भंडारे आयोजित कर भक्तजनों को भंडारा का प्रसादी वितरण भी किया गया इस दौरान नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार रहे, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , अमोद शर्मा सह संयोजक में , सचिन श्याम भारतीय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, अंकुर चौहान, आशीष मौर्य, विमल भारद्वाज , मनोज शर्मा , गिरीश प्रियंका कपूर , अनुराधा सक्सेना , आशुतोष शर्मा रहे इस मौके पर महिला संगठन के सदस्यों में बेबी शर्मा , सुषमा गौतम , सीमा गुप्ता , सुरभि चौहान , आरती गुप्ता , गीता दोहरे , दीक्षा भारद्वाज , अनीता गुप्ता , सुमन भाटिया , मोनिका , अर्चना , युवा संगठन में आकाश सक्सेना , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना , आयुष गुप्ता , पंकज वॉश , विजय शर्मा , अनिल मिश्रा , राकेश प्रजापति , सुशील भास्कर , धीरेन्द्र दीक्षित , विनीत , दीपू ,शिवम् शुक्ला , सुधीर यादव , पंकज मिश्रा एडवोकेट , विचित्र शंखधर , संजय गुप्ता , संजय मिश्रा , जीतू देवनानी , रचित अग्रवाल , शरद शर्मा , अनिल कश्यप , पप्पू मौर्य , गोपाल भारद्वाज , करण श्रीवास्तव , हृदयनारायण , आशीष सक्सेना , मुख्य रूप से सहयोगी में गोविंद टिकियानी ,अमित मिश्रा ,
सहयोग रहा ।

रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के डॉक्टर मनीष बने अध्यक्ष शेखर सचिव

राष्ट्र जगत संवाददाता

74वें अधिष्ठापन वर्ष में 75 प्रोजेक्ट करेगा रोटरी

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के 74वें अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर 75 प्रोजेक्ट को करने का नारा नये अध्यक्ष रोटेरियन डॉ मनीष शर्मा ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर मुरूगंडम एम, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी रहे एवं अध्यक्षता रोटेरियन डॉक्टर एके चौहान रहे।
2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने कॉलर बदलकर रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा को अध्यक्ष पद एवं सचिव रोटेरियन शरद महरोत्रा ने पिन लगाकर रोटेरियन शेखर यादव को सचिव पद का पदभार ग्रहण कराया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने भी वर्ष 2024-25 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नीरव निमिष अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया।
रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि इस रोटरी वर्ष में 75 प्रोजेक्ट पूरा करने का संकल्प लिया गया है। इनमें अपने रोटरी भवन का निर्माण, पैथोलॉजी लैब की स्थापना, 4000 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मुफ्त मोतियाबिन्द आपरेशन किये जायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में पांच मिनी सांइस पार्क, दो कम्प्यूटर लैब, दो स्टैम लैब, दो टिंकरिंग लैब, दस लैग्वेज लैब, दस ई-लाईब्रेरी, पांच स्कूल लाईब्रेरी, दो एस्ट्रोनॉमी लैब, दो स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, दस रोटरी वाटिका स्थापित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त इसरो स्कॉलरशिप के तहत 25 छात्रों को मुफ्त इसरो विजिट तथा 5 छात्रों को इसरो का सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। 3 गौ शालाओं को कैटल हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम भी प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए शरद चन्द्रा, रोटेरियन किशोर कटरू, रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटेरियन डॉक्टर रवि मेहरा, रोटेरियन पवन अग्रवाल, रो नीरव निमिष अग्रवाल, रो पीपी सिंह, रो शालिनि विद्यार्थी, रो संगीता कटरू, रो शिल्पी शर्मा, रो रजनी यादव आदि उपस्थित रहे।क्लब के बोर्ड में प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन राहुल जायसवाल, रोटेरियन मनोज गिरि उपाध्यक्ष, रोटेरियन मयूर अग्रवाल संयुक्त सचिव, रोटेरियन अरविन्द गुप्ता कोषाध्यक्ष,रोटेरियन संचित गोयल क्लब सर्विस डायरेक्टर, रोटेरियन सीए मोहित वैश्य फंड रेसिंग उायरेक्टर, रो डॉ जितेन्द्र मौया कम्पयूनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीए नितिश टंडन इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो प्रधीर गुप्ता वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो सुमित अरोरा यूथ सर्विस डायरेक्टर, रो कुश सक्सेना सारजेन्ट एट आर्म, रो नरेश मलिक एडिटोरियल बोड चेयरमैन, रो पंकज श्रीवास्तव क्लब पब्लिक इमेज चेयर, रो मोहित वैश्य क्लब फाउंडेशन चेयर, अमित मनोहर को-मेला डायरेक्टर, एएस अग्रवाल एवं सुधान्शु शर्मा मीडिया को-आर्डिनेटर, डा सी एस यादव हैल्थ सर्विस चेयर, डा नितिन अस्थाना पोलियो चेयर, अरविन्द भटनागर इथिक्स कमेटी चेयर, राजीव गुप्ता एवं एपी अग्रवाल रोटरी इन्फॉरमेशन, शुभम अग्रवाल एवं अनन्त अग्रवाल क्लब सर्विसेज को चेयर, राजेश टंडन, अनुज जायसवाल, नीरज प्रधान, कम्यूनिटी सर्विस को चेयर एवं सदस्य मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर बोलते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की तथा प्रत्येक रोटरी क्लब से एक नया रोटरी क्लब, दो रोट्रक्ट क्लब तथा तीन इन्टरेक्ट क्लब खोलने का आवाह्न करा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक क्लब में 20 प्रतिशत सदस्यता वृद्धि का अवाह्न किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन
सी ए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा उदय के माध्यम से 25000 स्कूल बैग का वितरण, ज्योति उदय के माध्यम से 21000 चश्में का वितरण, तरू उदय के माध्यम से वृहद वृषारोपण तथा मातृत्व उदय के मायध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस वर्ष रोटरी क्लब के सदस्यों की संख्या को 4000 से बढ़ाकर 5000 तक किया जायेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीरज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नये सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण करायी गयी। दीपावली मेले के ब्रोचर एवं क्लब मैगजीन रोटरी बन्धू का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर रोटेरियन मोहित वैश्य, रो प्रेम यादव, रो डॉ सी एस यादव, रो डी पी सिंह, रो विनय कृष्णा, रो डॉ नितिन अस्थाना, आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद रोटेरियन

बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति करायेगी महाआरती , समाज सेवीयों का होगा सम्मान

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास पर दिनांक 2 अगस्त शनिवार को बाबा अलखनाथ मंदिर के प्रांगण में 19वाँ महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा भगवान शिवजी को समर्पित एकांकी नाटक- समुह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को सुरेंद्र कुमार लाला के पूज्य पिता जी उमेश बाबू की स्मृति में मेमोरियल ट्राफी एवं नकद राशि रुपए 3000/ एवं द्वितीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं राशि रुपए 2000/ अनिल कुमार एडवोकेट सुशीला गिरीश की स्मृति एवं तृतीय स्थान के विजेता को सुधीर प्रकाश रनिंग ट्रॉफी व राशि रुपए 1500/ प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त महाआरती में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सुरेन्द्र कुमार लाला उनकी पत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे।
सामाजिक धार्मिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों को भी सम्मानित कर प्रशस्त्री पत्र प्रदान किया जाएगा।
सामाजिक क्षेत्र के पी पी सिंह भूतपूर्व गवर्नर रोटरी क्लब को सम्मानित किया जायेगा।
धार्मिक क्षेत्र में गिरीश चंद सराफ को सुरेंद्र कुमार लाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे ।
प्रशासनिक क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शिवम को एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ रामश्री प्रधानाचार्य द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज को सुरेन्द्र कुमार लाला के द्वारा अपने पूज्य पिता स्व उमेश बाबू की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। सुरेन्द्र अग्रवाल ने शहर के गुणी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे प्रतियोगिता मे भाग लेने का आह्वान किया।
साथ ही महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण भी होगा, समस्त कार्यक्रम शाम 5 बजे देर रात तक चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा रहेंगे।