Rashtra Jagat Breaking
March 22, 2026

बरेली

अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही शहर में ट्रॉली और ओवरलोड गाड़ी


उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा आज कुंअर बैंकट हॉल,संजय नगर में एक बैठक हुई जिसमें ट्रांसपोर्टर्स की समस्या के निदान हेतु विस्तार से चर्चा हुई
प्रमुख रूप से चर्चा का विषय–
1.उत्तराखंड से रेता बजरी के ओवरलोडिंग को रोकना
2.चनहेटी,कैंट में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों पर सख्ती
3.बहेड़ी टोल पर ओवरलोडिंग रोकने हेतु कैमरे को लगवाना
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया।
जिला प्रभारी राजकुमार राजपूत ने कहा हम जिलाधिकारी, आरटीओ से मिल चुके लेकिन अवैध ट्रॉली पर कोई रोक नहीं लगी गाड़ी व्यापारी कर्जे और भुखमरी के कगार पर अब सड़कों पर आंदोलन चलेगा, एक हफ्ते में रोक नहीं लगी तो आरटीओ ऑफिस पर धरने पर बैठेंगे व्यापारी।

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा आरटीओ विभाग की मिलीभगत से रेता बजरी पर ओवरलोडिंग ट्रकों को चलवाया जा रहा है जिसको संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा,चनहेटी पर अवैध रूप से सीमेंट पर ट्रैक्टर–ट्रालियों के चलने से ट्रकों को काम मिलना मुश्किल हो गया है,मुख्यमंत्री जी को लखनऊ जाकर शहर के ट्रांसपोर्टर्स ये समस्याएं बताएंगे।
जिला संरक्षक विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि हम हर तरीके से ट्रांसपोर्टर्स की मदद के लिए खड़े हैं चाहे ट्रकों की ओवरलोडिंग का मामला हो या फिर सीमेंट पर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों का,हम उनके साथ उनकी लड़ाई लड़ेंगे। अब उनकी आवाज जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाई जाएगी और अब लखनऊ में आवाज बुलंद होगी राजस्व चोरी की ।जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,हम सीमेंट से जुड़े ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ खड़े है,हम जल्द जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवैध ट्रालियों और रेता बजरी पर हो रही ओवरलोडिंग पर लगाम लगवाएंगे, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं हेतु भी जल्द विभाग से मिलेंगे

जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,हम सीमेंट से जुड़े ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ खड़े है,हम जल्द जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवैध ट्रालियों और रेता बजरी पर हो रही ओवरलोडिंग पर लगाम लगवाएंगे, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं हेतु भी जल्द विभाग से मिलेंगे।

महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी ने बताया कि यदि ट्रकों से रेता बजरी की ओवरलोडिंग को जल्द नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे क्योंकि ट्रांसपोर्टर बर्बादी की कगार पर खड़ा है और सब आरटीओ विभाग की मिलीभगत से है।
बैठक में विशाल मेहरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला,अनिल अग्रवाल,राजकुमार राजपूत,दीपक द्विवेदी,प्रभुजित सिंह,विष्णु शुक्ला,सोनू मौर्य,फरहत अली,जिशान खान,ऋषि पटेल,शादाब खान,मसरूर अली,तेजेंदर सिंग,दलजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। विशाल मेहरोत्रा संरक्षक उप्र ट्रांसपोर्ट यूनियन।

“व्यापारियों ने किया उपसभापति नरेंद्र सिंह का सम्मान”

राष्ट्र जगत संवाददाता

आज राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संस्कृति हॉल पर आहुत की गई,जिसकी अध्यक्षता तरुण साहनी जी ने की,
मंडल युवा अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी ने कहा यह संगठन की ताकत है पहले हम उपसभापति बने और अब संगठन के साथी नरेंद्र सिंह जी, इसीलिए व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भी पदार्पण करना चाहिए,अमित भारद्वाज जी ने कहा व्यापारियों को एकजुट रहकर संघर्ष करना होगा जीएसटी विभाग भी व्यापारियों को परेशान कर रहा है जीएसटी की खामियां के खिलाफ भी हमें अपनी बातों को रखना होगा,महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा सभी व्यापारी संगठित रहे अभी हम लोग ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को उठा रहे हैं आगे विद्युत विभाग भी काफी समस्याएं दे रहा है उसके खिलाफ आंदोलन चलेगा और अगले हफ्ते हम लोग जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलकर जीएसटी के ऊपर भी समाधान निकालने का कार्य करेंगे, पर आज बड़ी खुशी का विषय है हमारे संरक्षण महापौर डॉक्टर उमेश गौतम जी ने हमारे ही संगठन के साथी श्री नरेंद्र सिंह जी को उपसभापति नगर निगम चुना उनके लिए उनका बहुत-बहुत आभार।आज की बैठक में मुख्य रूप से अमित भारद्वाज ,आशु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल ,सुरेंद्र अग्रवाल ,संजय गोयल, अमित मिश्रा प्रखर अग्रवाल, पन्नू सक्सेना रमेश चंद्र अग्रवाल, राहुल रस्तोगी शिव कक्कड़ पंकज कक्कड़,कमल अरोरा,सुमित अग्रवाल,हरगोविंद शर्मा पार्षद राजू मिश्रा,संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे,
संचालन संगठन मंत्री अमित मिश्रा ने किया,

इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने किया डायरेक्टरी नोट बुक 2025–26 का विमोचन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। इनरव्हील क्लब बरेली साउथ की डायरेक्टरी नोट बुक 2025–26 का विमोचन मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुरुचि सक्सेना,विशिष्ट अतिथि प्राची अग्रवाल, नीलू मिश्रा, डॉ. कंवल मेहरा, रेनू अग्रवाल, डॉ. आभा त्रिवेदी (एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय) ने मिलकर किया। अध्यक्ष प्रीति जिंदल
सचिव मनीषा पांडे कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल और प्रीति खंडूजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। क्लब की जुलाई महीने की 13 सदस्यों का केक काट व उपहार देकर जन्मदिन मनाया भी मनाया।
कार्यक्रम में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई सिखाने हेतु दो स्थानों पर सिलाई केंद्र खोला गया,फरीदपुर में और संजय नगर में निःशुल्क सिलाई केंद्र खोला गया जिसमें उषा कम्पनी की सिलाई मशीन केंद्र संचालकों को भेंट की गई, दो विकलांग बच्चों को बैसाखी भेंट की गई जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई,एक जरूरत मंद बच्चे की स्कूल में पूरे वर्ष की फीस जमा की गई और सभी लोगों ने अध्यक्ष प्रीति जिंदल और सचिव मनीषा पांडेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें इनरव्हील की ये जनहित की मुहीम बहुत पसंद आई।
अध्यक्ष प्रीति जिंदल एवं सचिव मनीषा पांडेय ने एक स्वर में कहा कि जनहित में हमारी मुहीम अब लगातार जारी रहेगी, हमारा क्लब हर जरूरतमंद महिलाओं की, बच्चे की, विकलांग लोगों की हर जरूरत की चीजें उपलब्ध कराएगा क्योंकि यही सच्ची सेवा है और मुझे जनहित में कार्य करके बहुत खुशी महसूस होती है। कार्यक्रम का संचालन रती गुप्ता और निधि अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति जिंदल,सचिव मनीषा पांडे, कविता अग्रवाल, नीना टंडन, रंजना ठाकुर, बीना खंडेलवाल 1 और 2, ममता तनेजा, रूबी तनेजा, इंदु सेठी, रितु अग्रवाल, मनीषा मेहरा, निधि अग्रवाल, ज्योति खुराना, मेनक्षी अग्रवाल, ऋतु कपूर, सुनीता वार्ष्णेय, एआर एन मलिक आदि मौजूद रही।

इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ की प्रीति बनी अध्यक्ष, लगाया स्वास्थ्य कैम्प, बाटा भोजन

बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हर वर्ष एक जुलाई को क्लब का नया अध्यक्ष चुना जाता है इसी क्रम में आज एक जुलाई को इस वर्ष की क्लब की नई अध्यक्ष समाजसेवी प्रीति जिंदल को चुना गया है, सभी क्लब की सदस्यों ने नई क्लब अध्यक्ष प्रीति जिंदल और सचिव मनीषा पांडेय को बुके देकर और माला, पटका पहनाकर बधाई दी।


क्लब की आज अध्यक्ष बनी प्रीति जिंदल ने अध्यक्ष बनने के बाद आज कई कार्यक्रम किए जिसमें सर्वप्रथम सलेक्शन पॉइंट, डीडी पुरम मंदिर में भगवान श्री राम को प्रणाम का आशीर्वाद लिया और वहीं सलेक्शन पॉइंट चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भोजन कर क्लब अध्यक्ष को अध्यक्ष चुनने पर शुभकामनाएं दी और जरूरत मंद लोगों को और बच्चों को आगे भी लगातार मदद की बात कही है।
चूंकि आज डॉक्टर्स डे और सीए डे है।
इसी क्रम में शहर के मशहूर सीए राजीव अग्रवाल जो आर एन एसोसोसिएट के ऑनर हैं उनका अध्यक्ष प्रीति जिंदल व उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया और माला, पटका पहनाकर बुकें, मूमेंटो देकर उनको सम्मानित किया।
आज डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टर कवल, डॉक्टर नीलू मेहरोत्रा और डॉक्टर कृतिका अग्रवाल का क्लब द्वारा भव्य स्वागत किया गया और कान्ति कपूर इंटर कॉलेज, इज्जतनगर में बच्चों के लिए कैंप लगाया गया जहां बच्चों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के बारे में डॉक्टर्स ने समझाया वहीं उनका हेल्थ चेकअप भी किया, सभी बच्चों को उपहार भी वितरित किया गया और आगे भी स्कूल में बच्चों हेतु स्वास्थ्य कैंप और स्कूल की सामिग्री वितरित करने की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि अब जरूरत मंद लोगों की लगातार मदद और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे,स्कूल के बच्चों को भी उनकी जरूरत की हर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,विकलांग व्यक्तियों या बच्चों को व्हील चेयर आदि दिया जाएगा।
संचालन सचिव मनीषा पांडेय द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रीति जिंदल, प्रीति खनेजो , कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, डॉ कंवल मेहरा नेल्लू मेहरोत्रा, नीना टंडन, रंजना ठाकुर, बीना खंडेलवाल एक और दो, कविता अग्रवाल, इंदु सेठी, मनीषा मेहरा, सुषमा खंडेलवाल, रूबी तनेजा, ममता तनेजा, मन्नो विग, शम्मी खंडेलवाल, ज्योति अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,रति गुप्ता, निधि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अरुणा खंडेलवाल आदि मौजूद रही।

पुलिस और चोरों की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना देवरनिया क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें एक चोर गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उनके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

घटना 24 जून को दर्ज चोरी के एक मामले से जुड़ी है। हसीन, निवासी मोहल्ला गौटिया वार्ड नंबर 14, कस्बा रिछा, ने जेएस एग्रो मील से 400 केवी ट्रांसफार्मर का तेल, क्वाइल, चार मोटर और अन्य सामान चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दमखोदा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोका। इस दौरान खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक चोर मोहम्मद जुनैद पुत्र मसीत निवासी ग्राम मिती डांडी, थाना बहेड़ी के पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर सीएचसी बहेड़ी में इलाज के लिए भेजा गया।

घटना स्थल से उसके साथी अरमान पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम जाम बाजार, थाना बहेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू, चोरी की गई विद्युत मोटर, 14 किलो तांबे के क्वाइल के टुकड़े, 8500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप बोलेरो बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, घायल अभियुक्त जुनैद पर मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर जनपदों में चोरी और नकबजनी के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त अरमान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

साइबर ठगों ने सीनियर साइंटिस्ट से ठगे 1.29 करोड़ रूपए

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। बरेली के थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र स्थित आई.वी.आर.आई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, आई.वी.आर.आई में रहने वाले एक सीनियर साइंटिस्ट को साइबर ठगों ने हाउस अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रूपए की ठगी कर डाली, जब वैज्ञानिक से इस मामले बात करना चाही तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया, साइंटिस्ट ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया साइंटिस्ट का कहना था मेरे पास एक कॉल आया जिसके बाद उसने मुझे डराया धमकाया और मै उनकी बातो में फस गया साइंटिस्ट ने बताया वो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान है जिसकी वजह से अभी वो किसी से मिलना नहीं चाहते है, इस घटना की शिकायत साइंटिस्ट ने साइबर पुलिस से की है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
वही एसपी सिटी मानुष पारिक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की साइंटिस्ट के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आईवीआरआई में हुआ दीक्षांत समारोह

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर में सोमवार को आयोजित ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बरेली पहुंचने पर त्रिशूल एयरपोर्ट पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन एवं सीएम योगी ने बुके देकर स्वागत किया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में देशभर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्र 24 पदक और 576 स्नातक डिग्री मेधावी छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया छात्रों को संबोधित किया। इस समारोह
में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री
भागीरथ चौधरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
समारोह की अध्यक्षता डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप, नई दिल्ली द्वारा की गई।

आईवीआरआई के निदेशक एवं कुलपति, प्रबन्ध मंडल और शैक्षणिक परिषद के सदस्यगण इस भव्य आयोजन के मेजबान थे और अतिथियों के स्वागत में जुटे हैं। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात के विशेष प्रबंध किए गए।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में दिए अपने संबोधन में पशु विज्ञान, टीकाकरण और प्राकृतिक जीवन से जुड़ी कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीमारी की रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। इसमें IVRI की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जिस परिवेश से आती हूं वह प्रकृति के निकट है। पशु और मानव के बीच  रिश्ता शुरुआती अस्तित्व से बहुत गहरा है। वहीं उन्होंने गिद्धों के संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। साथ मे कहा कि पहले गिद्दों की मौत रसायनिक कारणों से हुई पर वैज्ञानिकों ने इस ओर भी काम किया।

दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वह बताना चाहते है कि बरेली भारत की प्राचीन पौराणिक नगरी है।महाभारत कालखंड में बरेली की पहचान ‘पांचाल देश’ के रूप में थी। यहां सात प्राचीन महादेव के मंदिर हैं, जिन्हें वर्तमान में सरकार नाथ कॉरिडोर’ के रूप में विकसित कर रही हैं। वहीं आईवीआरआई के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आईवीआरआई ने देश की सेवा की। साथ मे लंपी वायरस के लिए वैक्सीन बनाकर संस्थान ने उन  पशुओं की आवाज़ को अपने शोध के माध्यम से बुलंद किया है। इस शोध ने अन्नदाताओं के जीवन में नया परिवर्तन लाया है और कृषि आधारित परिवारों को राहत दी है। कार्यक्रम के बीच महामहिम राष्ट्रपति ने छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया।

बहेड़ी में अतारर्रहमान कर रहे दुकानों पर कब्जा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। मोहल्ला टांडा निवासी शफीक अहमद पुत्र रसीद अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उनकी दुकानों और मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित शफीक अहमद ने बताया कि वह ग्राम शेखूपुर, तहसील बहेड़ी के गाटा संख्या 64 मि० में मालिकाना हक रखते हैं। इस जमीन पर उनके भूतल में 16 दुकानें और ऊपर उनका आवास बना हुआ है।
शफीक ने बताया कि 28 जून को दोपहर करीब 12 बजे इमामुद्दीन, वहीदुद्दीन पुत्रगण अतारर्रहमान और अताउर्रहमान पुत्र अब्दुल हन्नान अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों और औजारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जब शफीक अहमद को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने गालियां देते हुए अभद्रता की और धमकाया कि बोले यह जगह हमारी है, कब्जा लेकर ही रहेंगे।
शफीक अहमद ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जबकि इस विवाद से संबंधित मामला सिविल जज (सीडी), बरेली और उपजिलाधिकारी बहेड़ी की अदालत में विचाराधीन है।
पीड़ित का आरोप है कि थाना बहेड़ी में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत सौंपी है।
अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और न्याय दिलाने में कितनी तत्परता दिखाता है।

“धरा के आभूषण हैं बृक्ष “- डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त , बरेली के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन शील ग्रुप के सिटी कार्यालय में किया गया । गोष्ठी का विषय था “सनातन संस्कृति में बृक्षों का महत्व ” । गोष्ठी की अध्यक्षता बरेली कालेज के हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे डाॅ एस पी मौर्य ने ।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि बृक्ष धरा के आभूषण होते हैं । बृक्ष पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उन्हे पर्यावरण का सजग प्रहरी कहा जाता है ।
प्रांतीय महामंत्री डाॅ शशि बाला राठी ने कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा जुलाई माह में बृृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में फलदार एवं छायादार बृक्ष लगाए जाएंगे । निर्भय सक्सेना ने कहा कि आवश्यक होने पर बृक्षों को काटने के बजाय उनके ट्रांसप्लांट की ब्यबस्था की जाए ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ एस पी मौर्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में बृक्षों के महत्व को देखते हुए उनकी पूजा और उन्हे संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया गया था ।
इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ,जनपदीय कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा , प्रांतीय संयुक्त मन्त्री रोहित राकेश और जनपदीय संयुक्त मन्त्री संजीव शंखधार ने भी विचार ब्यक्त किए । रितेश साहनी और अनुज बत्स ने काव्य पाठ किया । गोष्ठी का सफल संचालन जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने किया । प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

बिहारीपुर से श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मना नन्दोत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। नाथ नगरी बरेली धाम के श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर से श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठीजी महाराज ने भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतारों की वर्णन किया। वामन अवतार से लेकर श्रीराम अवतार की कथा के बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनायी। इसके बाद नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित भक्तों ने नन्दोत्सव में झूमकर भगवान के आगमन की खुशियां मनायीं।

प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में कथा व्यास श्री व्योम त्रिपाठी महाराज (वृन्दावन वाले) के श्रीमुख से शाम 5 बजे से चतुर्थ दिवस भागवत रस धारा बही, जिसमें उन्होंने जय हो श्री राधा माधव, जय हो कुंज बिहारी की भजन गाकर कथा प्रारम्भ की। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के और भी कई मार्ग हैं जिसमें ज्ञान मार्ग प्रमुख है बस ज्ञानी को अपने ज्ञान का अभिमान ना हो जाये, एक और प्रमुख मार्ग है भक्ति मार्ग जोकि सबसे सरल है। जैसी होगी संगत वैसी होगी मंगत। कथा व्यास ने नवधा भक्ति के विषय मे बताते हुए संतों की संगत, भगवान के भजन, गुरु चरणों की सेवा आदि नौ प्रकार भक्तिओ के बारे मे वर्णन किया।
अजामिल की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि संतों के कहने पर उसने अपने 10 वें बेटे का नाम नारायण रखा और उम्र भर उसका नाम जपते जपते उसका जब अंतिम समय आया और यमराज के दूत उसको लेने आए तो भगवान के पार्षदों ने उसकी रक्षा की। अतः भगवान का नाम कैसे भी, किसी भी अवस्था मे लिया जाये भगवान अवश्य सुनते हैं, जिन बातों पर चलने का वेदों मे वर्णन किया गया है वहीं धर्म है।
उन्होंने आगे कहा कि अंतिम समय मे व्यक्ति को ठाकुर जी के दर्शन करने चाहिए, अपने प्रियजनों के नहीं अन्यथा मन यहीं इसी लोक मे अटका रहेगा, भागवत मरने से नहीं बचाती पर बार-बार मरने से बचा लेती है।
मेरी बात बन गयी है तेरा नाम जपते जपते
मेरी राह कट रही है तेरा नाम जपते जपते
आज की कथा में मुख्य यजमान के रूप में अतुल कपूर व सोनिया अतुल कपूर, ओम कपूर, अंश कपूर, अनूप मेहरोत्रा व अंशु मेहरोत्रा, अरुण कुमार मेहरोत्रा व मधु मेहरोत्रा रहे तथा अन्य भक्तों में अमित कपूर, मीनू कपूर, श्रीमती अरुणा कपूर, सचिन कक्कड़, संजीव गर्ग, रीना गर्ग, शिवम कपूर, राखी धवन, शैकी सचदेव, शेफाली खण्डेलवाल, अनीता शर्मा, शानू धवन, शोभा टण्डन, माया कपूर, आस्था कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रवि मेहरोत्रा, विजय कक्कड़, रानी सक्सेना, कविता ओबराय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बु जी, मंजू आदि शामिल रहे।