Rashtra Jagat Breaking
February 16, 2026

खुले नाले में गिरने से 2 साल की मासूम की मौत


महावीर गोस्वामी / राष्ट्र जगत समाचार पत्र
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ के सालारपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुठी सराय, मजरा सराय में एक दर्दनाक हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची नंदिनी की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में जगह-जगह खुले नाले पड़े हुए हैं, जिनकी ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही समय पर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रधान के अंतर्गत आने वाले कई नाले भी सही ढंग से बनवाए या ढके नहीं गए हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
लोगों ने इसे सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया है। अब देखना होगा कि इस दुखद घटना के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *