Rashtra Jagat Breaking
May 13, 2026

बरेली में राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण


बरेली। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी, बरेली द्वारा राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए उचित जलपान व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च, रविवार को किया जाएगा, जिसका समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित है। यह कार्यक्रम खुशालोक सभागार में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरिता दीदी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम का संयोजन तरुण कपूर द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *