बरेली। अधिवक्ताओं के मध्य होने वाले क्रिकेट मैच का शुभारंभ दिनांक 29 मार्च 2026 को फ्यूचर कॉलेज में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में “अनलिमिटेड हीटर” टीम के कप्तान शांतनु मिश्रा एवं उनकी टीम के समस्त खिलाड़ियों को पांच संस्थाओं/व्यक्तियों द्वारा स्पॉन्सर किया गया। स्पॉन्सर करने वालों में राजश्री लॉ कॉलेज के राजेंद्र अग्रवाल, रामदूतम एंटरप्राइज के अनमोल पाठक, युवा हस्ताक्षर के संपादक शहजाद अली, जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड के हाजी आलम तथा खिलफैक्टरी के अखिल कुमार मिश्रा शामिल रहे।
उपरोक्त स्पॉन्सर्स द्वारा टीम के सभी अधिवक्ताओं को ड्रेस, कैप, बैट, शूज सहित संपूर्ण क्रिकेट किट प्रदान की गई, जिससे खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नेशनल कॉलेज के एचओडी डॉ. खान, राजश्री कॉलेज ऑफ लॉ के डायरेक्टर, हाजी आलम, अनमोल पाठक, अखिल मिश्रा, शहजाद अली सहित बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पाण्डेय, हेमंत सिंह, दीपक शर्मा, मुकुल पाल, सुमित शर्मा, संजीव यादव, सचिन देव गौतम एवं शांतनु मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
