Rashtra Jagat Breaking
April 4, 2026

बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में पिता की मौत बेटा घायल

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिसमें पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
जिला बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत निवासी रामआसरे पुत्र रामविलास उनका बेटा गौरव साथ में मोटरसाइकिल से बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज रामआसरे की दवा लेने जा रहे थे रास्ता में बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के सेटेलाइट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें रामआसरे और गौरव दोनों घायल हो गए। जिसमें रामआसरे के ज्यादा चोट आ गई दोनों को एंबुलेश से जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा ।

सर्वोदय विद्यालय के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता से मंत्री नाराज़,

राष्ट्र जगत संवाददाता

भोजीपुरा में विद्यालय के मरम्मत हेतु सरकार ने स्वीकृत किया है 1.5 करोड़ रुपए

मंत्री असीम अरुण को निरीक्षण में मिली खामियां

बरेली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक) गोपालपुर, भोजीपुरा का समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने रविवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने विद्यालय में चल रहे भवन मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) माज खान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य को तय मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोदय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा एंव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से विद्यालय भवन को नया स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को फर्नीचर से लेकर भोजन तक सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिलें। हालांकि भोजीपुरा सर्वोदय विद्यालय में टाइल्स लगाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित जेई को हटा दिया गया है। इन संस्थानों से जुड़ा प्रत्येक कार्य गुणवत्तपूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्ष 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 101 सर्वोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में समय-समय पर मरम्मत कार्य करवाए जाते हैं।

ग्रामीण को सांप ने काटा , जिला अस्पताल में भर्ती

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव पढ़ेरा निवासी 50 वर्षीय राकेश पुत्र बच्चू लाल को खेत में चारा काटते समय सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने अस्पताल भर्ती कराया।

परिजनों ने बताया सुबह राकेश खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने के लिए गए थे चारा काटते समय सांप ने राकेश के पैर में काट लिया राकेश की हालत बिगड़ने लगी परिवार वालों ने राकेश को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया वहां से डॉक्टर ने बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया राकेश का इलाज बरेली के जिला अस्पताल में चल रहा है।

बंदरों का आतंक 5 साल की बच्ची को किया घायल

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी 5 वर्षीय रवि पटेल की बेटी 5 वर्षीय काव्या पटेल पर बंदरों ने हमला कर दिया काव्या पटेल घायल हो गई परिवार वाले उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
रवि पटेल ने बताया काव्या पटेल घर में खेल रही थी इस दौरान एक बंदर का बच्चा घर के आंगन में गिर गया और उसके बाद बड़े बंदर ने आकर काव्या पर हमला कर दिया काव्या के पैर में काट लिया काव्या घायल हो गई परिवार वाले उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

बरेली के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष शंखधर अब कार्डियो केयर क्लीनिक पर भी देंगे सेवाएं

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। अपने बेहद सरल स्वभाव के कारण शहर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शंखधर अब रामपुर गार्डन स्थित अपने क्लीनिक कार्डियो केयर में भी मरीजों को अपनी सेवाएँ देंगे। हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और विशेषज्ञता के लिए जाने जाने वाले डॉ. शंखधर ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक मरीजों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज और जागरूकता से हृदय रोगों से बचाव संभव है। अब मरीजों को शहर के मध्य में भी उनकी सेवाएँ आसानी से मिल सकेंगी

स्वतंत्रता दिवस पर भगवा हिन्दू सेना द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का सफल आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली,
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भगवा हिन्दू सेना, बरेली के नेतृत्व में सूरज भान पब्लिक स्कूल, नई बस्ती, बरेली में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघव खंडेलवाल जी रहे, जिन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन हुआ, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया तथा राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता, कशिश सक्सेना, आयुष अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, दाऊ दयाल अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, मुस्कान अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवा हिन्दू सेना, बरेली ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र एवं धर्म की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

🇮🇳 भारत माता की जय
🚩 जय श्री राम

मदरसे के बच्चों ने मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली मोमिन खान रिपोर्ट
आज दिनाक 15 अगस्त 2025 को जामिया तहसीनिया ज़िया उल उलूम में शहज़ादा ए तहसीन ए मिल्लत मौलाना इंजीनियर सोहैब रज़ा ख़ान की सरपरस्ती में एक प्रोग्राम जश्ने आज़ादी ए वतन का आयोजन किया गया जिसमे तमाम असातिज़ा इकरान और तलबा ने हिस्सा लिया और देश प्रेम की भावना में सराबोर होकर तराना सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पढ़हा और अपने वतन ए अज़ीज़ से मोहब्बत का इज़हार किया

आकाश बेट्स हॉस्पिटल द्वारा आम जनमानस के लिए निशुल्क ओपीडी की शुरुआत

दैनिक राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । आकाश बेट्स डॉग कैट हॉस्पिटल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस विशेष के तहत, हेलमेट वितरण में मिले अपार प्यार को आगे बढ़ाते हुए निःशुल्क परामर्श ओपीडी की शुरुआत महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ –डॉक्टर दीक्षा गंगवार ने सोम–शुक्र | सुबह 9–11 बजे ओपीडी का शुभारंभ स्व. केसर सिंह गंगवार के कार्यालय में उनके सुपुत्र श्री विशाल गंगवार द्वारा किया गया
गईं आकाश गंगवार ने कहा कि आज़ादी का असली अर्थ है – एक-दूसरे के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों की रक्षा करना।

एस एस वी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । एस एस वी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर बरेली में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया । जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण जी की भेषभूषा के परिधान धारण किए हुए थे ।बच्चों ने राधाकृष्ण जी के एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए जिसने आज विद्यालय प्रांगण को गोकुल जैसा स्वरूप दे दिया ।
विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण सादगी के प्रतीक थे, और सारथी के रूप में उनकी भूमिका इसका प्रमाण है। इससे हम यही सीखते हैं कि हमें हमेशा विनम्र और उदार रहना चाहिए। इसलिए अपने जीवन में हमेशा विनम्र बने रहें। यह आपको ईमानदार लोगों के साथ सच्चे रिश्ते बनाने में मदद करता है।
प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से सीख मिलती है कि जीवन में कभी अभिमान नहीं करना चाहिए। श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत उठाया और मां ने पूछा तुमने अकेले कैसे इतना भारी पर्वत उठा लिया। तब श्रीकृष्ण ने कहां नहीं मां सब ग्वाल-बाल ने मिलकर उठाया था। गोकुल के माखन का ही कमाल है जो उसे खाकर इतने शक्तिशाली बने और सबने मिलकर गोवर्धन पर्वत उठा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं कोमल ,नेहा ,पूर्णिमा और कंचन ने भी सहयोग किया ।

बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर में भव्य प्रदोष पूजन के साथ समाप्त हुआ दिव्या श्रावण मास

बरेली (राष्ट्र जगत समाचार) : श्री राधा कृपा संकेतन सेवा ट्रस्ट के पावन तत्वावधान में बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर शाहाबाद पुलिस चौकी नाथ नगरी बरेली पर दिव्या श्रावण मास जो की 11 जुलाई से प्रारंभ होकर के 11 अगस्त तक मनाया गया जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 12 तारीख को भव्य प्रदोष पूजन एवं भंडारे के साथ की गई प्रदोष पूजन के मुख्य यजमान विवेक सक्सेना रहे कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा की पावन सानिध्य में यह श्रावण मास महोत्सव दिव्य आनंद के साथ मनाया गया प्रत्येक दिन अलग-अलग यजमानों के द्वारा बाबा का दिव्य श्रृंगार हुआ महारुद्र अभिषेक हुआ आचार्य पंडित नीलेश मिश्रा ने विधिवत वेद मंत्रों के साथ में पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में महादेव का शिवार्चन करवाया कभी गन्ने के रस से कभी शहद से कभी दूध से कभी गंगाजल से भगवान का दिव्य अभिषेक हुआ पूर्णाहुति के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने महादेव का अर्चन किया बेलपत्र अर्पण करी और महादेव का अभिषेक किया विशेष रूप से हरिद्वार से मां गंगा का पावन जल मांगा करके महादेव का महा रुद्राभिषेक करवाया गया और दिव्य श्रृंगार किया गया बाबा विभूति नाथ जी मंदिर जो अत्यंत प्राचीन मंदिर में आता है इसकी कथा अत्यंत प्राचीन है बड़ा महत्व है यहां की आभा प्रभा का जो व्यक्ति एक बार बाबा के श्री चरणों में आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ऐसी मान्यता है ऐसे बाबा श्री विभूति नाथ जी का अर्चन सभी ट्रस्टों के सदस्यों ने मिलकर की किया कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव शुभाष शर्मा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल सक्सेना ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीपक जोशी मनु शर्मा अमित मिश्रा मेंबर सिंह गौरव शशांक राजीव पांडे संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।