Rashtra Jagat Breaking
February 14, 2026

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न समय में कार्यक्रम हुए

बरेली ।फिनिक्स माल के सामने पीलीभीत रोड पर डिवाइडर के मध्य पौधा रोपण किया गया ताकि शहर की खूबसूरती भी बनी रहे और पेड़ों की सुरक्षा भी बनी रहे, दोपहर 11 से 12 बजे सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों को पोधे वितरित कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संदेश प्रसारित किया गया, इसके पश्चात सायंकाल चार बजे से अरवन कापरेटिव वैंक सभागार में पर्यावरण जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों को उद्वोधन हेतु आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम का बहुत सुंदर संचालन अमर शर्मा जी ने किया, बहुत ही सरल और सहज तरीके से पर्यावरण जागरूकता पर चर्चा की गई जल संरक्षण वायु संरक्षण सभी विषयों पर बहुत अच्छी तरह से चर्चा की और हम सबने आज यह संकल्प भी लिया कि हर महीने हम दो पौधे लगायेंगे, और उनका लालन-पालन हम बच्चों की तरह करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अमर शर्मा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहुत सुराजिता जी,हरीश मिश्रा, नितिन शर्मा, अमित मिश्रा नीति शर्मा, महिमा पांडे,, संतोष दीक्षित, जूही शर्मा,नीरज शर्मा,, नितिन शर्मा विपिन शर्मा,शिवलेश पांडे आदि उपस्थित रहे, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों ने वीडियो एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के तरीके बताए, अंत में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहन सुराजिता भारती को एक प्लान्ट देकर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, सादर, साभार, नीलिमा पाठक, कनिष्ठ सेवक राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान

शादी से वापस लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर घटना स्थल पर मौत

संवाददाता सोनू पटेल

बरेली थाना इज्जत नगर क्षेत्र के राजपुर माफी निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र गंगा प्रसाद बीती रात में शादी से घर वापस आ रहे थे रास्ते में अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने बताया ओमकार की ससुराल बरेली के मोहल्ला नेकपुर में है ओमकार की ससुराल से बारात केसरपुर के पास गांव लहिया गई थी ओमकार भी शादी में शामिल होने गए थे रात में बारात से मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे इज्जत नगर की आहलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए गस्त के दौरान पुलिस घटना स्थल पहुंची उसने ओमकार को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे ओमकार की पत्नी बबली और दो बच्चे हैं परिवार में सभी का-रो रो कर बुरा हाल है ओमकार प्राइवेट मेडिकल की दुकान पर काम करता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया

2027 में पी. डी. ए के जरिये होगा परिवर्तन : अनुराग पटेल

बरेली । 2027 की चुनावी तैयारी में जुटी सपा सेक्टर स्तर पर पी. डी. ए चर्चा कार्यक्रम के जरिये बहुजन वोटरों में पकड़ मजबूत करने में जुटी है।
आज इसी कड़ी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद खान ने जगतपुर के एक शादी हाल में एक भव्य पीडीए पंचायत का आयोजन किया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव शुभलेश यादव रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की वहीं संचालन बाबा साहव वाहिनी के ज़िला प्रभारी जितेंद्र मुंडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा
इस पी डी ए पंचायत अभियान के माध्यम से हमें जनता के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुँचाने का मौका मिला वहीं इस अभियान ने भाजपा की नींव हिलानी शुरू कर दीं हैं ख़ास तौर पर बहुजन समाज के लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे साथ मजबूती के साथ जुड़ रहें हैं पी.डी. ए ही 27 में परिवर्तन लाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा आज देश का बहुजन समाज जाग गया है वह जान गया है कि उसके हित की बात अखिलेश यादव बहुत मजबूती के साथ सड़क से सदन तक उठा कर हमारे साथ खड़े हैं। अब हमारा बहुजन समाज सपा के झंडे तले अपना हित सुरक्षित मान रहें हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए सपा महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने कहा भाजपा के राज़ में काम कम और बाते ज्यादा होती हैं चीजों को महिमा मंडन कर असली मुद्दों से ध्यान दूसरी तरफ़ किया जा रहा है, आम आदमी महंगाई से त्रस्त है, नौजवानो को रोजगार नहीं मिल रहा, समाज में नफरतों का जहर घोला जा रहा है।
इसी की काट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर हम गली – गली निकल पड़े हैं.
बैठक के आयोजक इंजिनियर अनीस अहमद खान ने कहा 2027 में हमें अगर सरकार में आना हैं तो अपने – अपने बूथ पर अभी से डटना होगा और वोटर लिस्ट पर बहुत बारीकी से काम करना होगा। इस बार अगर चुके तो फ़िर देश में सांप्रदायिक शक्तियों की जड़े बहुत गहरी हो जायेंगी।
जगतपुर में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद खान द्वारा आयोजित पी डी ए पंचायत में विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, दिनेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मों. साजिद, तनवीर उल इस्लाम, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, सुरेन्द्र सोनकर, काजी उवैस, मेराज अंसारी, मों. सादिक, राजा खान, रामसेवक प्रजापति, मोहित भारद्वाज, गजेंद्र कुर्मी, करण सिंह, नाजिम कुरैशी, हरिओम प्रजापति, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, इंजिनियर अकरम, पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, मेराज अंसारी, मोहनिस अंसारी, मुबारक़ खान, ओमपाल प्रजापति, पार्वती कश्यप, महेश मौर्या, संदीप मौर्या, सोनू लाल, सुनील सागर आदि प्रमुख सपा नेता मौजूद रहे।

बड़े मंगल पर राहगीरों को किया शरबत वितरण

बरेली। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी में जहां लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री अंशवीर गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्ध राज सिंह और अपने पिता राजवीर गुप्ता अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा की प्रेरणा से समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अंशवीर द्वारा ज्येष्ठ मंगल पर गर्मी से बचने के लिए सीएनजी पंप मिनी बाईपास पर राहगीरों के लिए मीठे शर्बत का वितरण किया। जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शर्बत का सेवन कर अपनी प्यास बुझाई और इस सराहनीय पहल के लिए अंशवीर को आशीर्वाद भी दिया। यहाँ लोगों ने कहा की हिन्दू युवा वाहिनी के युवा महामंत्री अंशवीर ने जिस प्रकार इस प्याऊ की व्यवस्था गर्मी में की है वो अमृत के समान हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम में अंशवीर के पिता राजवीर गुप्ता के साथ उनके मित्रगण और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद थे। अंशवीर का यह प्रयास न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देने वाला था, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

स्व. नेहा चौरसिया समर कैंप का समापन समारोह संपन्न


राष्ट्र जगत संवाददाता।

बच्चों ने रोबोटिक डांस, बिना आग के खाना बनाना, स्पोर्ट्स जैसी रचनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा

बरेली। इंडियन पेसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईपीएसएफ) उत्तर प्रदेश द्वारा 11 दिवसीय  आयोजित स्व. नेहा चौरसिया समर कैंप का समापन उत्साहपूर्वक माहौल में किया गया। यह कैंप नवाबगंज स्थित हावर्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया था। कैंप में बच्चों को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के ज़रिए सीखने का अवसर मिला। इस दौरान आउटडोर और इंडोर स्पोर्ट्स, रोबोटिक डांस, बिना आग के खाना बनाना, ड्राइंग, क्राफ्ट, योग जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने हर गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नई-नई चीजें सीखीं।
समापन समारोह में हावर्ड इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अर्चना गंगवार, प्रिंसिपल अमित अलेक्जेंडर चरन, आईपीएसएफ उत्तर प्रदेश के सचिव अभिषेक चौरसिया, और स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने रोबोटिक डांस और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
आईपीएसएफ सचिव अभिषेक चौरसिया ने बताया कि यह समर कैंप स्व. नेहा चौरसिया की स्मृति में आयोजित किया गया था, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेलों को बढ़ावा देने की इच्छुक थीं। इस कैंप के ज़रिए बच्चों को न केवल मनोरंजन मिला, बल्कि उन्हें टीमवर्क, अनुशासन और आत्मनिर्भरता जैसे जीवन कौशल भी सीखने को मिले। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी ऐसे कैंप्स आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

इफको टोक्यो इंश्योरेंस कंपनी ने गर्मी में बांटा मीठा शर्बत

राष्ट्र जगत संवाददाता।

डीएम आवास के सामने राहगीरों को मिली राहत, लोगों ने दी शुभकामनाएं

बरेली। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी में जहां लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, वहीं इफको टोक्यो इंश्योरेंस कंपनी ने समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कंपनी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के सामने मीठे शर्बत का वितरण किया गया, जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शर्बत का सेवन कर अपनी प्यास बुझाई और इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को दिल से शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्य गर्मी में अमृत के समान हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में इफको टोक्यो के शाखा प्रबंधक मुकेश सिसोदिया के साथ-साथ ताज महोम्मद, जितेंद्र अरोड़ा, दीपक पाण्ड्य, आदिल हुसैन, दीपक गर्ग, दीपक पटेल, सचिन, वीरेन्द्र, शोभित तिवारी आदि की सक्रिय भागीदारी रही। कंपनी का यह प्रयास न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देने वाला था, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना प्रदर्शन

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया और कमिश्नर ऑफिस में ज्ञापन दिया। किसानों ने नवादा मोहल्ला की खराब सड़कों और नालियों , आवारा पशु सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की समस्या को लेकर विरोध जताया।

किसान नेताओं का कहना है कि नगर निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नवादा मोहल्ले में मेन रोड से राम सिंह गारमेंट्स की ओर जाने वाली गली जर्जर है। बारिश में पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा रहता है। गली में न तो नाली है और न ही उचित बिजली व्यवस्था।
गोटिया वार्ड 46 की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते। जाम नालियों और सड़कों पर भरे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी डेंगू और चिकनगुनिया से डरे हुए हैं। चंद्रशेखर प्रसाद मार्ग पर नगर निगम ने केवल मिट्टी डाली है। नालियों की सफाई न होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
यूनियन ने 3 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह फौजी ने सफाई व्यवस्था सुधारने, नालियों के निर्माण और बिजली के खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है।कहा आवारा पशु से किसान परेशान हैं फसल को खराब कर रहे हैं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे है अधिकारी जांच कर जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए।

चित्र और कला शब्दो को बयाँ करती है

राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी गैलरी में सामूहिक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ उपस्थित रहे। ई.अनीस अहमद खां ने चित्रकारों की लगाई गई पेंटिंग की सराहना की,आज के दिन भी दर्शकों की भीड़ रही।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कला और कलाकार हमारे जीवन में नई उमंगे जगाते है।
मयंक शुक्ला मोन्टी ने लखनऊ की चित्रकार सुषमा पाल के द्वारा बनाई गई बुद्ध की वाश पेंटिंग की सराहना की और दर्शकों के द्वारा हैदराबाद की हरी प्रिया नरशिम्मन की मंडाला आर्ट, पंजाब से जसप्रीत मोहन की सुक्ष्म पेंटिंग बिहार से स्वेता प्रसाद और कानपुर से निशात परवेज की पेंटिग को सराहा गया।
इस प्रदर्शनी  के आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कुल सात राज्यों की 70 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। सदर कैन्ट स्थित युग्वीणा में आयोजित कला प्रदर्शनी लगी। समूह कला प्रदर्शनी- आयोजक: ज्योति ललित कला अकादमी बरेली इस अवसर पर कलाकरों में आयोजक परमानन्द,गरिमा सिंह ,ऋषिता आनन्द, सारिका भारद्वाज, दीक्षा चंद्र,रुचि दिवाकर, एवं दानिश अहमद,रजत मिश्रा ,सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खां,समाजसेवी पम्मी वारसी,मयंक शुक्ला मोन्टी,काशिफ खान, यूसुफ खान, फैसल कुरेशी, बब्लू कन्नोजिया, जीशान शाह, मोहम्मद इमरान, चांद भाई आदि मौजूद रहे।

ट्रेन से कटकर जीआरपी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत

घटना स्थल पर एसएसपी और फील्ड यूनिट पहुंची

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे बरेली जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई।मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि म्रतक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार पीएनओ 112302694 वर्तमान तैनाती जीआरपी बरेली जंक्शन पर है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया है, म्रतक वर्दी पहने हुए था, पिस्टल लगी हुई , जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है , घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए ।
म्रतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। पुलिस ने सूचित कर दिया गया है। मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया गया है।

फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

लूट छिनैती करने वाले 4 शातिर लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार,

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना किला पुलिस ने छिनैती लूट की घटना करने वाले 4 शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए , कब्जे से छिनैती का माल, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व तमंचे, कारतूस बरामदा हुए हैं।
दिनांक 30 मई को वादिनी शालू वर्मा पत्नी अनूप गुप्ता निवासी मोहल्ला मुशीनगर विहारमान नगला थाना इज्जतनगर के किशन कुमार ज्वैलरी के दुकान से वापस अपने घर जाने के लिये कार में बैठते समय दो अभियुक्तों द्वारा पीछे से आकर झपटा मारकर उनके कंधे पर टंगा बैन जिसमें लगभग एक लाख रुपये, एक मोबाइल ओप्पो ए77, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान सहित लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना में मुकदमा बी एन एस धारा में पंजीकृत किया गया था।
छिनैती की इस घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक किला मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान रहीमुद्दीन पुत्र चन्दरूद्दीन निवासी परताखेडा थाना सीबीगंज , सोहिल पुत्र लईकुद्दीन निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज , गौ० बिलाल पुत्र सुबाबुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबीगज , आसिफ पुत्र इशाक निवासी परसाखेडा थाना सीबीगंज के नाम प्रकाश में आए । बीती रात्रि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि छिनैती की घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त अपने दो अन्य साथियो के साथ बाकरगंज से दौली रघुवर दयाल रोड पर बरम बाबा के स्थान पर किसी अन्य घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो पुलिस पार्टी से घिरा देखकर बदमाश आसिफ द्वारा अपने साथियों के ललकारने पर पुलिस पार्टी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से तीन फायर किये गये। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त आसिफ बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल अनूप दाहिने बाजू में गोली लगने के घायल हुये है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमचे 315 बोर, 3 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती में गये लूटे हुए आधार कार्ड, एक बैंक पीएनबी, एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड व कुल 50,000/- रूपये नगद ता घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल प्लेटिना , स्पलेण्डर बरामद हुई । घायल अभियुक्त आसिफ व हेड कांस्टेबल अनूप को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक , उनि जुगमेन्द्र बालियान , उनि वकार अहमद , उनि लाखन सिंह ,
हेका अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल सरताज अली , दीपपाल सिंह , कांस्टेबल विनय , मुकेश कुमार , आरिफ अली , चालक हेका आबिद हुसैन मौजूद थे।