बरेली। थाना आवंला क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मन्दिर से एक जून को मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थी पुजारी राजीव त्रिपाठी निवासी रतनलाल वाली गली कस्बा व थाना आंवला द्वारा ठाकुरद्वारा मन्दिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति चोरी कर ले जाने के संबंध में सूचना दी, जिसके संबंध में थाना आवंला में मुकदमा पंजिकृत किया गया। चोरों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम ने चोर राजेश पुत्र रोशनलाल उर्फ हरीशंकर निवासी होली चौक संजयनगर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त राजेश की निशादेही से बिसौली रोड पर खडहर के पास से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (हनुमान जी, रामदरवार, लक्ष्मी गणेश) को बरामद किया गया। इसके उपरान्त अभियुक्त राजेश उपरोक्त की निशादेही पर सूफी कबाडी अभियुक्त सूफी मर्दान हसन पुत्र स्वर्गीय कमाल शाह निवासी अलीगंज स्टैन्ड कस्बा व थाना आँवला का नाम प्रकाश में लाते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सूफी मर्दान हसन उपरोक्त की निशादेही से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (लड्डू गोपाल, शेरो वाली माता, लक्ष्मी नरायन) को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा गया , अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि सचिन कुमार , उप निरीक्षक सतवीर कुमार , हेका महेशचन्द्र , कांस्टेबल रवि कुमार , कपिल कुमार मौजूद थे।
बरेली। भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लता पूर्वक ग्यारह साल पूरे होने पर मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के लोगो एवं भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की, आज़मनगर के होटल कोहिनूर पर ,इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सक्रीय सदस्य भाजपा शानू काज़मी, अकबर हुसैन,नाहिद बेग , मोइनुद्दीन कुरैशी , रेहान अहमद , नूर हसन ,अरबाज खान , राहुल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,लगातार मुस्लिमों को भाजपा में जोड़ रहे शानू काज़मी ने कहा हमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है,उन्होंने देश को मज़बूत बनाया बिना भेद भाव सबका साथ सबका विकास किया सबका विश्वाश जीता ,और मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मू तोड़ जवाब दिया,और पहलगाम हमले का बदला घर में घुसकर लिया।सभी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारेमुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 बर्ष होने पर मनाया जश्न
बरेली। भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लता पूर्वक ग्यारह साल पूरे होने पर मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ताओं भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के लोगो एवं भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की, आज़मनगर के होटल कोहिनूर पर ,इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सक्रीय सदस्य भाजपा शानू काज़मी, अकबर हुसैन,नाहिद बेग , मोइनुद्दीन कुरैशी , रेहान अहमद , नूर हसन ,अरबाज खान , राहुल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,लगातार मुस्लिमों को भाजपा में जोड़ रहे शानू काज़मी ने कहा हमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है,उन्होंने देश को मज़बूत बनाया बिना भेद भाव सबका साथ सबका विकास किया सबका विश्वाश जीता ,और मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मू तोड़ जवाब दिया,और पहलगाम हमले का बदला घर में घुसकर लिया।सभी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे और भारत माता की जय के नारे भी लगे। और भारत माता की जय के नारे भी लगे।
बरेली। किला थाना क्षेत्र की चावल मंडी में सोमवार को 6 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत बंदरों में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी बंदरों के शरीर नीले पड़े थे और मुंह से खून निकल रहा था। इससे जहर दिए जाने की आशंका है।
किला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया, 6 बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट भेजा गया है। दो घायल बंदरो को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संगठन ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि बंदरों को जानबूझकर जहर दिया गया है। वे जल्द ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बंदर अक्सर घूमते रहते हैं। लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
सीओ सेकेंड अजय कुमार ने बताया कि किला मंडी में पहले दो बंदरो की मौत हुई थी। जिसके बाद व्यापारियों ने उन्हें दफना दिया बाद में चार बंदरो की और मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद चार बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ मे एक घायल बंदर को भी आईवीआरआई में इलाज के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ठ हो पाएगी।
बरेली । अनंताय मानव सेवा महासभा ट्रस्ट की होटल स्काई हाइट्स, सी बी गंज में आज बैठक हुई, संगठन को मजबूत करने पर सार्थक चिंतन और मंथन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा के अन्दर समाज का नेतृत्व करने की क्षमता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन भी डॉ संतोष शर्मा द्वारा ही किया गया, जो उनके उत्कृष्ट समन्वय और नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हम समाज के लोगों के शासनिक और प्रशासनिक कार्यों को कराने का काम करेंगे। संगठन द्वारा कराए जाने पर चंदा प्रथा को खत्म करना,संस्था द्वारा जो निचले स्तर के हमारे समाज के लोग हैं, उनके अधिक से अधिक काम कराना उनकी मदद् करना और कराना, ब्लॉक और गांव स्तर तक समाज के कार्यक्रमों को कराना जिससे कि गांव तक हमारी पहचान बन सके और हमारी एकता सबको दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकांश लोग मेहनत कश है टेक्नोलॉजी शिक्षा के माध्यम से जुड़े हुए मजदूर हैं, परिवार का पालन करते हुए जीवन यापन करते हैं, लोगों के बीच जाकर अच्छा लगा किन्तु संस्कारों में कमी होने के कारण आए-दिन परिवारों में क्लेश होता रहता है और आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है और परिवार टूट रहें हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया हम समाज के बच्चों के शिक्षा मे आने वाली अध्चनों को दूर कर उनको शिक्षा ग्रहण करवाने में सहयोग करेंगे। सजे-संवरे इस सभागार में, हर चेहरे पर जो आत्मीयता, समर्पण और उत्साह दिख रहा है। वह निश्चित रूप से हमारे उज्जवल भविष्य की झलक है।इस संस्था का कार्य केवल मैथली ,मैथली ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज के लिए काम करना रहेगा,आगे आने वाले चुनाव में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना। इस अवसर पर महेश चंद्र शर्मा,उमेश शर्मा, रवि शर्मा,अशोक शर्मा,गोविंद शर्मा,राज शर्मा,महेश योगी, रामकृष्ण शर्मा प्रधान,डॉक्टर शिशुपाल शर्मा प्रधान,एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा,डॉक्टर सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश जिला बदायूं की ग्राम पंचायत फरीदपुर नौसाना के ग्राम प्रधान गुड्डू खां ने सभी देश वासियों, क्षेत्र वासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दी और सभी भाई चारे अमन शांति के इस ईद का त्यौहार मनाएं आपको बताते चले वहीं प्रधान वा गांव की जनता ने बताया की गांव फरीदपुर नौसाना मे टंकी का कार्य एक साल से चल रहा था अब पानी की पाइप लाइन भी पूरा गांव खोदकर डाल दी गयीं लेकिन खोद कर डाल तो गए लेकिन उसको अभी तक कोई देखने नहीं आया गांव मे इतना बुरा हाल है की पड़ने लिखने जाने वाले बच्चे आये दिन पानी गड्डों मे भर जाने के कारण गिरते रहते हैँ इसकी शिकायत जेई से की तो जेई ने प्रधान गुड्डू खां को पंद्रह दिन का टाइम दिया गड्डे भरबाने के लिए लेकिन आज एक साल से भी ऊपर हो गया है लेकिन अभी तक कोई सुनने वाला नहीं, अब देखना होगा की बरसात का मौसम आने तक, गांव के गड्डे सही होते हैँ या फिर गांव के लोग बच्चे गिरते नजर आएंगे
बरेली। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में भव्य व्यापारी सम्मेलन हुआ बरेली मंडल, अमरोहा, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी आदि शहरों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व व्यापारी कल्याण बोर्ड,उत्तर प्रदेश सरकार अशोक गोयल रहे। संचालन महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया। 70 नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया और उनको प्रमाण पत्र दिया गया। समाजसेवी आशु अग्रवाल और समाजसेवी महेंद्र सिंह (प्रधान) को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने सभी व्यापारियों को स्वदेशी वस्तु अपनाने और विदेशी वस्तुओं को त्यागने, महिला सम्मान और व्यापारियों की हर संभव मदद की शपथ भी दिलाई। मुख्य वक्ता अशोक गोयल ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की बात की, कहा अपने शहर, जिले में उत्पादित वस्तुओं का अधिक अधिक उपभोग और उसका प्रचार करना है,एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात की,युवाओं को स्वरोजगार पर जोर दिया,नौकरी मांगने नहीं नौकरी देने की बात पर जोर दिया,भारत में कल पुर्जे और लड़ाकू विमानों का निर्माण अब हो रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में भारत के ब्रह्मोस्र द्वारा पाकिस्तान को युद्ध में धूल भारत ने चटाई ,कहा कि भारत की तरफ अब दुनिया की नजर है,भारत में निवेश करने को अब अनेकों देश तैयार हैं,,आने वाला वक्त भारत के युवाओं को होगा,विकास का होगा ,समृद्ध शाली और सशक्त भारत का होगा। संरक्षक एम एल मिश्रा एवं प्रभारी रोहित जिंदल ने एक स्वर में कहा कि अब विदेशी वस्तुओं को त्यागकर अपने भारत की बनी वस्तुओं को अपनाना है और उनका ही प्रचार करना है। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा ऑनलाइन मार्केटिंग से व्यापारी समाज बर्बादी की कगार पर खड़ा है,आम जनमानस से अपील है कि दुकानों से वस्तु को खरीदें और स्वदेशी वस्तुओं को ही उपयोग में लाएं जिससे देश का पैसा देश में ही लगेगा और हमारे नौजवानों को भी रोजगार मिल पाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक एम एल मिश्रा, प्रभारी रोहित जिंदल, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला,जितेंद्र रस्तोगी,अजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल(मिंटू), दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, कपिल मेहरोत्रा, प्रमोद रघुवंशी,विष्णु शुक्ला, सोनू मौर्य,हृदेश यादव, सुमित, योगेश मल्होत्रा, अभिषेक गंगवार,रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।
बरेली। पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली का शपथ ग्रहण समारोह कूर्माचल नगर भोले नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जिस में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल कैंट विधायक , राजेश मिश्रा पूर्व विधायक,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ .अनिल शर्मा,समाजसेवी डॉ.विनोद पागरानी की गरिमामय उपस्तिथि में अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया , उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी , संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे, डॉ .मान सिंह नेगी ,कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट,मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ,सह कोधाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट,संयुक्त सचिव दीपक सिंह धौनीआदि ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पुष्कर सिंह बोहरा, आनंद सिंह मेहता,पूरन जोशी,सुन्दर सिंह मेहरा,पंचम सिंह बोनाल, प्रदीप तिवारी,उमेश बिनवाल, मदन सिंह बिष्ट, अतुल डालाकोटि, दीवानी चंद, बालम सिंह बिष्ट,जीत सिंह बोहरा,गौधन सिंह बिष्ट, तारा जोशी,रमेश शर्मा, पूरन सिंह मेहरा,नरेंद्र सिंह नेगी,संजय नेगी, चंद्रा दियोंलिया,नंदिनी अधिकारी,अंजू बिष्ट,बबीता नेगी,प्रभा जोशीआदि उपस्थित रहे।
बरेली में उत्तराखंड परिवार एवम राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के द्वारा 5 वा मेधावी छात्र, छात्राओ एवम शिक्षको का प्रतिभा सम्मान समारोह रोटरी भवन में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने किया। संचालन राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड परिवार के विनोद जोशी ने किया आज के कार्यक्रम मे 100 से अधिक बच्चो ओर 20 शिक्षको को सम्मानित किया गया। छात्र, छात्राओ में रुद्र प्रताप सिंह आलोक गगवार प्रतीक शर्मा आशीष राठोर हिना सक्सेना रिया तनु रिचा जोशी शिव साक्षी पाठक प्रियंका मौर्या आयुसी दुबे और शिक्षक कुसुम भट्ट निखिल सागर नीलम मिश्रा प्रदीप कुमार सत्य पाल प्रदीप कुमार केसव कुमार अंजलि शर्मा देवांश ओर मुनेंद्र गंगवार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश शर्मा पंकज जोशी तारा जोशी पुष्कर राणा कमलेश बिष्ट आसुतोष तिवारी प्रभात गैरोला गगन फर्त्याल सुरेश भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।
बरेली। राज विद्या केंद्र बरेली के तत्वाधान में बरेली की सेंट्रल जेल 2 में शांति का संदेश का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रोग्राम आयोजित किया जिसमे 200 कैदियों ने और देव दत्त जेलर ने बड़े ध्यान से प्रेम रावत को सुना और आगे भी सुनने की इच्छा रखी और कहा कि इससे जीवन में बदलाव आएगा और जेल से मुक्ति मिलेगी टीम में श्रीराम शरण गुप्ता, राकेश वर्मा , रमेश श्रीवास्तव, रजनीश,और विश्वजीत ने भाग लिया।
बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान संख्या बी-09, राजेंद्र नगर में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बी-09 मकान के काले गेट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर मनजीत कौर ने विरोध किया, लेकिन जबरन प्रवेश पर पुलिस को अंदर एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में नग्न हालत में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी को कपड़े पहनाए गए और हिरासत में लिया गया। इनके पास से 135 पैकेट कंडोम (मार्का डीलक्स निरोध, काले रंग के) 6 इस्तेमाल किए गए खुले कंडोम (बैंगनी रंग के) 2 प्लास्टिक शीशी नारियल तेल (डाबर अनमोल गोल्ड) 2 पत्ते दवा “मैनफोर्स स्टे लांग” 3 मोबाइल फोन: OPPO एंड्रॉयड, LAVA कीपैड, Redmi एंड्रॉयड, ₹1350 गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते: . मनजीत कौर (42) पत्नी: स्व. आर्शीवादम बेनेडिक्ट पिता: गुरदीप सिंह निवासी: बी-09, राजेंद्र नगर, प्रेम नगर, बरेली . मोहम्मद सोहेल (21) पिता: मोहम्मद यासीन निवासी: अध कटा, मोहल्ला रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली . सुमित सागर (32) पिता: विजेंद्र पाल सागर निवासी: सुर्खा बानखाना, दुर्गा मंदिर वाली गली, प्रेम नगर, बरेली नन्ही पत्नी (30): जीतराम निवासी: चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, बरेली मुख्य आरोपी मनजीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रुपये कमाने के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति करवाती थी। वह न सिर्फ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, बल्कि मोहम्मद सोहेल और सुमित सागर मिलकर ग्राहक लाते थे। उनसे लिए गए पैसे को सभी में बांटा जाता था। सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।