Rashtra Jagat Breaking
April 3, 2026

फांसी लगी महिला की इलाज दौरान मौत

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर के रहने बाली 25 वर्षीय सोनी ने खाना बनाने को को लेकर हुए झगड़े में सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया परिवार वालों ने महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई महिला दो बच्चों की मां थी।

मृतका की पति शिव ओम ने बताया 25 तारीख को गन्ने के खेत में मजदूर चल रहे थे सुबह सोनी से कहा खाना बना लेना हमलोग खेत पर चले गए सोनी ने खाना नहीं बनाया घर वापस आकर पूंछा खाना क्यों नहीं बनाया इसी बात को लेकर सोनी और शिव ओम में झगड़ा हो गया शिव ओम दूसरे कमरे में जाकर लेट गया सोनी ने घर की चौखट से साड़ी द्वारा फांसी लगा ली और सुनकर शिव ओम भागता हुआ आया उसने देखा सोनी फांसी पर लटकी हुई है उसने तुरंत फांसी के फंदा से उतारा सोनी की हालत बिगड़ने लगी उसे शाहजहांपुर निजी अस्पताल भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण उसे बरेली निजी अस्पताल को रेफर कर दिया सोनी का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था 6 दिन बाद इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई।

ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाने का कार्य को किया शुरू

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।

नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की

बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे।
जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था
देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है ।
आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

राहगीरों को किया गया शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मदिवस का कार्यक्रम संपन्न

बरेली मोमिन खान रिपोर्ट

“राजकीय पालिटेक्निक, सी०बी० गंज बरेली” में सामाजिक समरसता, ब्रजप्रान्त के तत्वावधान में हर्षोल्लास व श्रद्धा निष्ठापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर मंचासीन तथा सभी सहभागियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।*
मुख्यवक्ता डा०सुषमा गौडि़याल (मा०सदस्य-सामाजिक समरसता राष्ट्रीय टोली एवम् डिप्टी चीफ प्रोक्टर बरेली कालेज बरेली) रहीं।उन्होंने कहा कि हमें तथा हमारे संपूर्ण समाज के लिए लोकमाता का जीवन पग पग पर प्रेरणा देने वाला रहा है। उनमें कोमलता, दयालुता के साथ-साथ संकल्प न्याय के प्रति कठोरता,निष्पक्षता।समाज,राज्य,देश और धर्म के प्रति निष्ठा की अद्वितीय मूर्ति के रूप में अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन रहा है। गाय के छोटे बछड़े को पुत्र द्वारा कुचलने की घटना पर निरही गाय के दुःख को अहसास कर अपने ही पुत्र को रथ से कुचलकर मारने का मृत्यु दण्ड सुनाती हैं।मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट आकाश पुष्कर जी (प्रान्तीय अध्येता प्रमुख) ने अपने बताया कि लोकमाता राज्य के आर्थिक सुधार के लिए विकास योजना व कुटीर उद्योग योजना बनातीं हैं।तो शुत्र अपने राज्य अपने आँख ना उठा सके ।पुरुषों की सेना के साथ साथ महिलाओं की सेना का निर्माण करतीं हैं।वे आडंबर से दूर रहकर पूरा जीवन बितातीं हैं।अपने राज्य आक्रामक करने की योजना बना रहे पडौसी राज्य को अपनी वाक्य पटूता से आक्रमण का निर्माण बदलने को मजबूर कर देतीं हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष आ०नरेन्द्र जी (प्रधानाचार्य- राजकीय पालीटेक्निक बरेली) ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी ने पूरे भारत में प्याऊ,धर्मशाला, मंदिर निर्माण, और खण्डित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों का पुनर्निर्माण भी कराया था। वे अपने साथ सदैव शिवलिंग प्रकाश पुँज के रूप में रखतीं थी। अपने सभी आदेश भगवान शंकर को अर्पित करके करतीं थीं।तथा आदेशों पर राज्य की मुहर स्थान पर शिवलिंग का चिन्ह मुहर के रूप लगातीं थी।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी लोकमाता के संदेशों पर विचार रखे। आयोजन की संयोजिका प्रोफेसर अनुरंजना सिंह जी रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद अग्रवाल जी (सहप्रान्त संयोजक-सामाजिक समरसता ब्रजप्रान्त) ने किया।
इस अवसर पर श्री त्रिवेन्द्र कुमार जी, ठाकुर दास जी, आनंद प्रकाश जी,अरुण राठौर जी,रामगोपाल शर्मा जी,पुनीत जौहरी जी,रविंद्र चौधरी जी,अपुल श्रीवास्तव जी के साथ साथ संस्थान के प्रोफेसरों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित 80 लोग सम्मिलित हुए।

किसानों का अल्टीमेटम: 9 जून को होगा डीएम पीलीभीत का घेराव, भारतीय किसान यूनियन भानू ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जनपद पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को जिला स्तरीय मासिक पंचायत में संगठन ने घोषणा की कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 9 जून को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा।
केवल पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की अनदेखी से किसान बेहद नाराज़ हैं और अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील पीलीभीत में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की मामूली समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। राजस्व विभाग में अंश निर्धारण, वरासत और आय प्रमाण पत्र जैसे कामों में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि बीसलपुर तहसील में हुए हालिया किसान आंदोलन में उपजिलाधिकारी ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष निसार शाह ने जिले में आवारा पशुओं के आतंक की बात उठाई और मांग की कि इन्हें जल्द गौशालाओं में भेजा जाए। वहीं, जिला अध्यक्ष (पत्रकार मोर्चा) हरिओम बाजपेई ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने की मांग रखी। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी, मेडबंदी, चक रोड, आय प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी कार्य बिना रिश्वत संभव नहीं हैं। अमरिया और बीसलपुर तहसीलों में किसान बेहद परेशान हैं जबकि प्रशासन बेखबर है। पंचायत में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक सभा उपाध्यक्ष डॉ. इसरार अहमद, ज़िला पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिओम बाजपेई, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान, हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अखिलेश यादव, विजेंद्र सिंह, रामचंद्र, शोभित यादव, डालचंद मौर्य, रघुवर सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, शिवचरण वर्मा, प्रह्लाद प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, महेंद्रपाल सिंह, रामप्रसाद, सुखलाल गंगवार, वीरेंद्र गिरी, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीराम सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन ने दो टूक कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन तय है।

समर कैंप में छात्राओं का हो रहा व्यक्तित्व विकास

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में चल रहे समर कैंप में छात्राओं ने व्यायाम, योग कराया गया जिसमें पश्चिमोत्तानासन,द्वीपादहस्तासन आसन , कुक्कुट आसान , वज्रासन ,उष्ट्रासन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि आसान सिखाए गए योग के अभ्यास के पश्चात कहानी सुनाई जिसमें गरिमा कक्षा 10 प्रथम ,रक्षा कक्षा 10 द्वितीय और मुस्कान कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रही। कल छात्राओं को ढोकला और केक बनाने की विधि समझाइ गई थी इसी क्रम में आज छात्राएं ढोकला और केक बनाकर लाई थी ।ढोकला बनाने में अक्षिता 11th A2 प्रथम ,प्रियंका 12th E द्वितीय और तनीषा 12th I तृतीय स्थान पर रही,केक बनाने में पीहू 7D प्रथम,नीलिमा 7 D द्वितीय, मुस्कान कक्षा 10 ए तृतीय स्थान पर रही। सैंडविच में प्रतियोगिता में उन्नति कक्षा 9वी प्रथम, मुस्कान कक्षा 10 E,तृतीया नीलिमा कक्षा 7 D तृतीय स्थान पर रही। डायरी लेखन में कुमारी रक्षा 10th A2 प्रथम स्थान पर रही ।शिविर का संचालन प्रधानाचार्य अनुपरसारी पाराशरी के संरक्षण में समर कैंप प्रभारी अर्चना राजपूत प्रवक्ता अंग्रेजी तथा मधु मौर्य सहायक अध्यापिका व्यायाम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। शिविर में सभी छात्राएं मिलजुल कर एक हंसी खुशी के माहौल में कार्य कर रही हैं और सीख रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

राष्ट्र जगत संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा मुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया यह जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की पहली मुलाकात नहीं है इससे पहले भी समय-समय पर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप मिलते रहे हैं कलीनगर को नगर पंचायत, व ब्लॉक बनाने के संबंध में, बीसलपुर में लड़कियों के लिए एक इंटर कॉलेज , गौहनिया, तालाब का सुंदरीकरण कराने, माधव टांडा को नगर पंचायत, बनाने के लिए, मुख्यमंत्री से विधिवत चर्चा की उन्होंने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को, दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने का मौका दिया गया, उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने कई ऊंचाइयों को छुआ, साथ ही उनकी बेदाग छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा, और समर्पण के कारण, पार्टी ने मौका दिया था
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की, क्षेत्र की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया, उन्होंने शीघ्र समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन दिया

डॉ उमेश गौतम महापौर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग का लोकार्पण।

राष्ट्र जगत संवाददाता।

श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन महाराज मार्ग के पत्थर का लोकार्पण आज 31 मई 2025 को डॉ गिरीश के निकट रामपुर गार्डन में बरेली शहर के स्मार्ट मेयर डॉक्टर उमेश गौतम जी के द्वारा पूर्ण भव्यता के साथ किया गया
अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर उमेश गौतम जी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में इस पत्थर का लोकार्पण मेरे द्वारा किया जा रहा है
महाराजा अग्रसेन सभी के महाराज थे सभी धर्म जाति के लोग महाराज अग्रसेन को मानते हैं
यह महाराजा अग्रसेन मार्ग का पत्थर 2021 में उस समय के नामित पार्षद श्री संजीव कुमार संजय जी के द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसका अनुमोदन राजेश अग्रवाल सभासद द्वारा किया गया था और विधिवत तरीके से वह पत्थर लगाया गया था
इसके बाद कुछ अराजक तत्व और विकृत विचारधारा के व्यक्तियों ने मई 2025 के प्रारंभ में इस पत्थर को साजिश करके हटवा दिया और हटवाने का आरोप रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी पर लगा दिया गया कुछ बड़े और छोटे चमचों ने स्वयं व अपनी पत्नी द्वारा यह मैसेज डाला गया कि वकील साहब के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए
लेकिन अंत में सच्चाई की जीत हुई और आज यह शिलापट्ट पूर्ण गरिमा के साथ पुनः स्थापित हुआ
इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल जी ने कहा कि पूरे शहर में महाराजा अग्रसेन जी की कोई मूर्ति नहीं है अतःइस चौराहे पर एक भव्य मूर्ति महाराजा अग्रसेन जी की अगर लग जाए तो सभी अग्रवाल समाज मेयर साहब का ऋणी रहेगा और ऐसी प्रभु कृपा हुई कि तुरंत इस प्रस्ताव को मेयर साहब ने स्वीकृत कर दिया
आज इस गौरवमय पलों के साक्षी बने डिप्टी मेयर श्री सर्वेश रस्तोगी जी विशाल मेहरोत्रा जी राजू डिश वाले अश्वनी ओबेरॉय जी सुरेंद्र लाला जी उमानाथ अग्रवाल जी अजय कुमार अग्रवाल जी हर्ष अग्रवाल जी अभय अग्रवाल जी रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी इंजीनियर सुभाष अग्रवाल जी प्रमोद मित्तल जी संजीव कुमार संजय निवृत्तिवान पार्षद राजेश अग्रवाल सभासद संजय गोयल जी अनिरुद्ध योगाचार्य जी ऋषभ अग्रवाल जी सुरेंद्र अग्रवाल जीनियस आदि अनेक संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे

बरेली आगमन पर राज्य मंत्री  स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र का स़्वागत

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। बरेली आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ’ का बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज आगमन पर पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं सभी स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित भी रहना हुआ।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एवं मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।