Rashtra Jagat Breaking
April 3, 2026

आर. बाजपेयी डीडी पुरम शाखा में स्टाफ की बदसलूकी से उपभोक्ता परेशान

बरेली। डीडी पुरम स्थित आर. बाजपेयी शाखा में कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा में कार्यरत स्टाफ द्वारा उनसे अभद्र भाषा में बात की जाती है और उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
ग्राहकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद शाखा प्रबंधन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 : कर्मचारी वेलबिइंग, डाइवर्सिटी और टीम भावना का उत्सव

गुरुग्राम  हेन्कल विश्व स्तर पर अग्रणी ब्रांडों, नवाचारों और तकनीकीयों के साथ कार्यरत है। एडहेसिव्स, सीलेंट्स और फंक्शनल कोटिंग्स के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के रूप में, कंपनी संरचित और प्रभावशाली एम्प्लोयी वेलबीइंग पहलों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने और समुदायों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

हेंकल कंपनी द्वारा टेरी ग्राम स्टेडियम, ग्वाल पहाड़ी, गुरुग्राम में हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन कंपनी के कर्मचारी वेलबीइंग कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसकी शुरुआत प्रातःकाल हुई और पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा, आनंद तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता की संरचना लैंगिक समावेशन एवं विविधता (डाइवर्सिटी) को ध्यान में रखते हुए की गई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई-

महिला वर्ग: 2 टीमें

पुरुष वर्ग: 6 टीमें

यह पहल महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी सहभागिता के प्रति हेन्केल की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। खेल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नेतृत्व, क्षमता और सहभागिता सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हैं।

मैचों के शुभारंभ से पूर्व श्री भूपेश सिंह, (क्लस्टर प्रबंधक- HSR- IMEA- हेन्केल) ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने सामूहिक रूप से वार्म-अप सत्र का नेतृत्व करते हुए योग, स्ट्रेचिंग एवं शारीरिक व्यायाम कराए तथा सकारात्मक विचारों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन का महत्व समझाया।

इसके पश्चात श्री शरथ शंकर (गुरुग्राम ऑफिस इंचार्ज -हेन्केल) ने सभी टीमों को खेल भावना, एकता और आपसी सहयोग के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को सामूहिक विकास का माध्यम बताया।

प्रतिभा एवं प्रयास को सम्मानित करने हेतु महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। साथ ही मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जैसे व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ पदक भी प्रदान किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वस्थ नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें ताजे फल, रस तथा पौष्टिक आहार सम्मिलित थे। यह व्यवस्था हेन्केल की स्वास्थ्य-केंद्रित कार्यसंस्कृति को दर्शाती है।हेंकल के लगभग 90 कर्मचारियों ने पूरे दिन चले इस खेल आयोजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यदायित्वों से इतर यह अवसर आपसी संवाद, सहयोग और सामूहिक आनंद का माध्यम बना। हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 न केवल एक खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि यह कर्मचारी सहभागिता, वेलबीइंग, विविधता और संगठनात्मक संस्कृति को सुदृढ़ करने वाला एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुई।

बहेड़ी में बदला सियासी गणित — नसीम अहमद उभर सकते हैं मजबूत दावेदार

बरेली। 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही बहेड़ी सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुस्लिम बहुल मानी जाने वाली इस सीट पर संभावित तीन मुस्लिम चेहरों की चर्चा ने चुनावी समीकरण को रोचक बना दिया है और समाजवादी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
मौजूदा सपा विधायक अताउर रहमान अपने कार्यकाल, संगठनात्मक पकड़ और जमीनी नेटवर्क के बल पर दोबारा मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, एआईएमआईएम की ओर से युवा नेता मो. शादाब एसके को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं, जिससे युवा मतदाताओं और सपा से नाराज वर्ग के एक हिस्से के खिसकने की संभावना जताई जा रही है।
इस पूरे समीकरण में बहेड़ी के पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। 2017 के चुनाव में 66 हजार से अधिक वोट पाने वाले नसीम अहमद अपनी सामाजिक पकड़ और राजनीतिक अनुभव के चलते एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरते दिख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका रुख चुनावी माहौल की दिशा तय कर सकता है।
विश्लेषकों के अनुसार, बहेड़ी की लड़ाई अब सिर्फ पार्टी बनाम पार्टी नहीं रही, बल्कि वोटों के संभावित बिखराव और रणनीतिक पकड़ की लड़ाई बन चुकी है। सपा का परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक उसकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, लेकिन एआईएमआईएम की संभावित एंट्री इस संतुलन को बदल सकती है।
आने वाले महीनों में तस्वीर और स्पष्ट होगी, लेकिन यदि तीन मुस्लिम चेहरों का यह सियासी त्रिकोण मैदान में उतरता है तो बहेड़ी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

भाजपा से जवाहर टिकट के प्रबल दावेदार फरीदपुर में टिकट की सियासी राजनीति में हलचल


( राष्ट्र जगत संवादाता प्रदीप उपाध्याय)
फरीदपुर बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर से विधायक रहे स्वर्गीय डॉक्टर श्याम बिहारी लाल के निधन से रिक्त हुई फरीदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतरी सियासत गरमा गर्मी तेज हो गई है टिकट की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं जिनमें जवाहरलाल को भी भारतीय जनता पार्टी से दावेदार माना जा रहा है छात्र सभा से निकलकर संगठन की सीढ़ियां चढ़े जवाहरलाल सिंह इन दिनों फरीदपुर में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं बरेली कॉलेज के छात्र राजनीति से पहचाने जाने वाले जवाहरलाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंच से अपनी सियासी परी को शुरू किया था अब भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर के दम पर टिकट की दौड़ में मजबूती से खड़े दिख रहे हैं सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में जारी अपील और समर्थकों की सक्रियता ने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है उनके समर्थकों का कहना है कि इस बार फरीदपुर में जवाहरलाल भाजपा का मजबूत चेहरा लेकर उभरते सामने आ रहे हैं जवाहरलाल सिंह लंबे समय से संगठन की सेवा में जुटे रहे हैं जवाहर लाल का संगठनात्मक म
सफर लंबा और सक्रिय रहा है यह भाजयुमो के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं उनके साथ ही केंद्रीय उपभोक्ता सरकारी भंडार लिमिटेड बरेली के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं संगठन और समाज के दोनों मोर्चों पर उनकी सक्रियता उन्हें अन्य दावेदारों से अलग पहचान दे रही है दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के स्वर्गीय विधायक श्याम बिहारी लाल के बेटे भी भारतीय जनता पार्टी के दावेदार के रूप में खड़े हुए हैं देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी अब किस चेहरे को मैदान में उतर कर 122 विधानसभा सीट फरीदपुर का दावेदार घोषित करती है समाजवादी पार्टी के दावेदार पूर्व विधायकविजयपाल सिंह भी वर्तमान में फरीदपुर विधानसभा सीट के लिए अपने पार्टी के सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ जुटे हुए हैं

मुख्यमंत्री के हाथों बेस्ट स्कूल का खिताब पाने वाले माधव राव सिंधिया स्कूल में प्रवेश शुरू

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से बेस्ट स्कूल का खिताब पाने वाले माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27
के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा देना है। स्कूल में आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप, प्रतियोगिताएँ और प्रदर्शनी बच्चों में तकनीकी रुचि को और बढ़ावा देती हैं। स्कूल को मुख्यमंत्री के हाथों बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास में उत्कृष्टता को दर्शाता है। 
माधव राव सिंधिया स्कूल का ध्येय वाक्य ज्ञानोनाम आदित्यवत है। इस ध्येय वाक्य को स्कूल प्रबंधन ने स्थापना से लेकर आज तक पूर्ण किया है। इसके पीछे टमोटिया एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का शिक्षा के प्रति समर्पण है। 2001 में इस ट्रस्ट की स्थापना हुई थी। ट्रस्ट के सुयोग्य निर्देशन में ही माधव राव संधिया स्कूल का संचालन हो रहा है। इसकी कक्षा तीन तक की विंग रामपुर गार्डन में संचालित होती है तो कक्षा 12 तक का सीनियर स्कूल विशालकाय तीन एकड़ के परिसर में पीलीभीत बाईपास पर शिव गार्डन में संचालित हो रहा है। ट्रस्ट के पास एक समृद्धशाली सलाहकार बोर्ड है। इसके अध्यक्ष भारतीय विद्या भवन के वाइस चेयरमैन डा शैलेंद्र कुमार टमोटिया हैं। राष्ट्रपति के पूर्व मीडिया सलाहकार एसएम खान, एहलकान स्कूल दिल्ली के प्रधानाचार्य डा आरके शर्मा, सीआरपीएफ स्कूल नई दिल्ली के प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल रानीखेत की पूर्व प्रधानाचार्या मंजू सिंघल जैसी नामी हस्तियां बोर्ड में शामिल हैं।

प्रदीप कुमार पाठक बने जिला मीडिया प्रभारी/जिला संगठन मंत्री

बदायूं। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की जिला शाखा बदायूं में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष के अनुमोदन पर प्रदीप कुमार पाठक को जिला मीडिया प्रभारी तथा जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष एवं बरेली मंडल प्रभारी डॉ. आर. जी. गोस्वामी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाठक के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को गति प्रदान करेंगे और कोटेदार हित में निरंतर कार्य करेंगे।
संगठन ने पाठक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

वित्त मंत्री एन. सीतारमण खोला बजट का पिटारा – चंचल चिकारा

माननीय वित्त मंत्री श्रीमती एन. सीतारमण को विकासोन्मुखी बजट पेश करने के लिए धन्यवाद देते हैं, जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, जिसमें विशेष रूप से FY 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव है। बजट मुख्य रूप से ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। इसके अलावा, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज प्रोत्साहन योजना और आत्मनिर्भर भारत फंड, MSME ग्रोथ फंड, राष्ट्रीय जलमार्ग, राष्ट्रीय फाइबर योजना आदि जैसी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। खेलो इंडिया मिशन, 3 नए आयुर्वेद AIIMS खोलना और हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल, AYUSH फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब को उच्च मानकों के सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम के लिए अपग्रेड करना, और WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करना एक और उदाहरण है कि लोगों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
CA Chanchal Chikara
राष्ट्रीय सचिव, प्रोफेशनल मंच, राष्ट्रीय लोक दल

एज्यूकेशन एंड कैरियर मेला : आज के फैसले रखेगी भविष्य की नींव – डा. उज्मा कमर

बिलासपुर, रामपुर। जाने माने अपेक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यट में एज्यूकेशन व कैरियर मेला आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को सही स्कूल चुनने का तरीका तथा युवाओं को कैरियर चुनने के तौर तरीके बताये गए। आयोजन सीएंडसी कंपनी की ओर से किया गया। कंपनी की निदेशक डा.उज्मा कमर ने बच्चों व युवाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अपेक्स के निदेशक डा. मनदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राइमरी से लेकर हायर एज्केशन तक के बच्चों व युवाओं व उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। सीएंडसी की निदेशक डा. उज्मा कमर ने बताया कि इस अवसर पर अलग-अलग तरह के टेस्ट आयोजित किए गए। इसमें साइकोमेट्रिक एसेसमेंट, एप्टीट्यूड टेस्ट, लर्निंग डिसेबिलिटी और स्लो लर्निंग के आईडेंटिफिकेशन टेस्ट भी थे। माता-पिता को यह सलाह दी गई कि स्कूल के चयन में भेड़चाल का हिस्सा ना बनें। बच्चों के एप्टीट्यूड के अनुसार ही सब्जेक्ट व स्कूल त करें। उन्होंने कहा कि पड़ोसी को देखकर स्कूल चुनना उचित नहीं है। कैरियर को प्लान करके स्कूल का चयन करें।
इस अवसर पर अपेक्स के डायरेक्टर मनदीप सिंह जी उपस्थित रहे और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा सीएनसी की यह पहल एजुकेशन के बीच के गैप को भरने का काम करेगी और उन्होंने आगे इसी तरह के कार्यक्रम करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में भीमताल नैनीताल के जीडी गोयनका रेजीडेंशियल स्कूल तथा रामपुर कोयला के माउंट लिटरा स्कूल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने स्कूल तथा उसकी विशेषताओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर कंटेंट एंड क्रिएशन मीडिया एंड एजुकेशन के मार्केटिंग हेड सैयद फैजान मियां, रिंकू राज, सूर्य प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह हनुमान, आशीष कश्यप एवं सामिया आदि उपस्थित रहे। वहीं अपेक्स ग्रुप से मिस मोनिका, मिस अंकिता, जुनैद आदि का योगदान रहा। उन्होंने उन्होंने अपेक्स कॉलेज में संचालित कोर्सों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।

केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद: शैला अहमद


नई दिल्ली :- पूर्व सांसद और वेस्ट बंगाल की अल्पसंख्यक चेहरा शैला अहमद ने केंद्रीय बजट की सराहना की और कहा कि केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद ।पूर्व सांसद अभी सिंगापुर में ब्रेस्ट कैंसर की ट्रीटमेंट करा रही है
उन्होंने सिंगापुर से दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय बजट 2026 को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है ।
केंद्रीय बजट 2026-27 बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है

भाजपा महानगर ने डीडी पुरम सहित सभी 9 मंडलों में देखा केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा डीडी पुरम में केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही महानगर के सभी 9 मंडलों में भी बजट को लेकर लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बजट में देशभर में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर चलाने की घोषणा, नया टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जाने, तथा प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाने जैसी अहम घोषणाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी/ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, डॉ. तृप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी, व्यापारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने बजट को देश के विकास और आमजन के हित में बताया।